ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन एक छोटा सा मेवा है जो सभी मेवों को फेल करता है। हम चिलगोजा की बात कर रहे हैं। यह दिखने में भले ही छोटा हो, लेकिन पोषक तत्वों के मामले में यह बड़े-बड़े ड्राई फ्रूट्स को पीछे छोड़ देता है। इसे ‘मेवों का राजा’ कहना गलत नहीं होगा। ऐसे में यहां जान लें इसके

Satya Report: जब भी बात बेस्ट नट्स की होती है तो हमारे दिमाग में काजू, बादाम और किशमिश का ही ख्याल आता है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ और नट्स भी हैं जो काजू, बादाम से भी ज्यादा फायदेमंद हैं। चिलगोजा उन्हीं में से एक है। चिलगोजा न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि ये सेहत का खजाना भी हैं। इन्हें “सुपरफूड” की श्रेणी में रखा जाता है क्योंकि इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐसे में यहां हम बताने जा रहे हैं कि चिलगोजा खाने से क्या क्या हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं।
1. दिल की सेहत के लिए .
चिलगोजा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक है।
2. वजन घटाने में सहायक
चिलगोजा खाने से पिनोलेनिक एसिड रिलीज होता है, जो एक ऐसा फैटी एसिड है जो भूख को दबाने वाले हार्मोन को उत्तेजित करता है। इससे आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।
3. ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत
अगर आप अक्सर थकान महसूस करते हैं, तो चिलगोजा आपके लिए ऊर्जा का पावरहाउस साबित हो सकता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और प्रोटीन शरीर की सुस्ती दूर कर तुरंत एनर्जी देते हैं।
4. आंखों की रोशनी के लिए
इसमें ल्यूटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है और उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
चिलगोजा में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता है और बालों की मजबूती व चमक बनाए रखने में मदद करता है।
6. डायबिटीज कंट्रोल करे
चिलगोजा का सेवन ग्लुकोज लेवल को स्थिर रखने में मदद कर सकता है। इसका लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद बनाता है।



