HealthIndiaTrending

30 मिनट तक दौड़ना या 1 घंटे तक वॉक करना, जानें फिट शरीर के लिए क्या है ज़्यादा फायदेमंद?

फिट रहने की चाहत तो हर किसी की होती है, लेकिन सही एक्सरसाइज़ चुनना अक्सर कन्फ्यूजन बना देता है। ऐसे में सवाल उठता है क्या 30 मिनट दौड़ना ज्यादा फायदेमंद है या 1 घंटे तक वॉक करना?
चलना या दौड़ना- India TV Hindi
AI Image

30 मिनट दौड़ना बेहतर है या 1 घंटे की वॉक?

  • 30 मिनट दौड़ने के फायदे: 30 मिनट दौड़ने के लिए कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।दौड़ने से वजन घटाने में तेजी से मदद मिलती है।साथ ही हार्ट और स्टैमिना मजबूत होता है।मेटाबॉलिज़्म भी तेजी से बढ़ता है।अगर आपका लक्ष्य वेट लॉस करना है और फिटनेस जल्दी हासिल करना है, तो दौड़ना बेहतर ऑप्शन है।
  • 1 घंटे वॉक करने के फायदे: 1 घंटे वॉक करने से जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है। अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो आपके लिए वॉक करना बेहतर है। लंबे समय तक लगातार वॉक करने से हार्ट की हेल्थ बेहतर होती है। अगर आप लो-इम्पैक्ट और सुरक्षित एक्सरसाइज़ चाहते हैं, तो वॉक करना बेस्ट है।

कौन है ज्यादा फायदेमंद?

Satya Report: दरअसल, वॉक और रनिंग दोनों ही एक्सरसाइज़ फायदेमंद हैं।आपके फिटनेस गोल और शरीर की ज़रूरत के हिसाब से इनका असर अलग-अलग होता है।वजन घटाने के लिए दौड़ना ज्यादा असरदार है। वहीं, लंबे समय तक फिट रहने के लिए वॉक का विकल्प बेहतर है।एक तरह से कहें तो दोनों का कॉम्बिनेशन बेस्ट है। शुरुआती या हेल्थ इश्यू वाले  लोगों के लिए वॉक करना बेहतर होता है। अगर, आप सही रिजल्ट चाहते हैं, तो हफ्ते में 3 दिन दौड़ें। 2–3 दिन तेज वॉक करें। इससे आपको दोनों का फायदा मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें
.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply