Health

थाइराइड हो गया है तो लें ये डाइट, बीमारी रहेगी कंट्रोल, एक्सपर्ट ने बताया

Satya Report: थाइराइड की बीमारी काफी बढ़ रही है. महिलाओं में इसके मामले ज्यादा आते हैं. खराब लाइफस्टाइल,मानसिक तनाव और गलत खानपान इसकी बड़ी वजह माने जाते हैं. एक बार थाइराइड की बीमारी हो गई तो कई मामलों में दवाओं से ही इसको कंट्रोल किया जाता है, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि सही डाइट और लाइफस्टाइल अपनाकर भी इसको आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. लेकिन इससे पहले ये जान लेते हैं कि थाइराइड की बीमारी होती क्यों है.

थाइराइड हो गया है तो लें ये डाइट, बीमारी रहेगी कंट्रोल, एक्सपर्ट ने बताया
थाइराइड हो गया है तो लें ये डाइट, बीमारी रहेगी कंट्रोल, एक्सपर्ट ने बताया

जब ग्लैंड सही मात्रा में थाइराइड नहीं बनाता है तो इससे थाइराइड की बीमारी हो जाती है. थाइराइड ग्लैंड गले में होता है और ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी कंट्रोल करता है. डाइट में आयोडिन की कमी, जेनेटिक कारण, मानसिक तनाव के कारण थाइराइड ग्लैंड पर असर पड़ता है इससे ये सही तरीके से काम नहीं करता है. ऐसे में जरूरत से कम या ज्यादा थाइराइड बनने लगता है, जिससे ये बीमारी हो जाती है.

थाइराइड में कैसी हो डाइट

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में पूर्व डायटिशियन डॉ अनामिका गौर बताती हैं कि अगर किसी को थाइराइड है तो सबसे पहले खानपान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है. इसको कंट्रोल करने के लिए डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें अच्छी मात्रा में आयोडीन और जिंक हो. इसके लिए आप अपनी डाइट में दही, दूध, अंडा शामिल कर सकते हैं.

हरी सब्जियां जरूर खाएं

डॉ. अनामिका बताती हैं कि थाइराइड के मरीजों को हरी सब्जियां खानी चाहिए. जैसे ब्रोंकली, पालक, शिमला मिर्च. इनमें मौजूद
एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की सूजन कम करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं. हफ्ते में कम से कम चार दिन इन सब्जियों को जरूर खाएं, लेकिन ये ध्यान रखें कि इनको कभी कच्चा न खाएं. इस बात का भी ध्यान रखें कि सब्जियों के साथ साबुत अनाज से बनी रोटियों का भी सेवन करें. इसके अलावा फल भी खाएं. खासतौर पर सेब, केला और बेरीज़ को डाइट में शामिल करना अच्छा माना जाता है.

मोटापा बढ़ रहा है तो कंट्रोल करें

अगर थाइराइड है और साथ में मोटापा भी बढ़ रहा है तो ये सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि मोटापे को कंट्रोल में रखें. इसके लिए रोज कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें. खानपान में कुछ चीजों से परहेज भी करें. ज्यादा मीठा न खाएं, तला-भुना और जंक फूड से परहेज करें. .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply