Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में चार्टर्ड जेट क्रैश, पहाड़ से टकराया विमान… पायलट और को-पायलट की मौत

Satya Report: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नारायणपुर के पास आरा पहाड़ से टकराकर आज एक प्राइवेट चार्टर्ड जेट क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में जानमाल के नुकसान की आशंका है. वायरल हो रहे एक वीडियो में पहाड़ पर आग की लपटें दिख रही हैं. स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं. इस घटना में पायलट और को-पायलट की मौत होने की पुष्टि हुई है.प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है.

छत्तीसगढ़ में चार्टर्ड जेट क्रैश, पहाड़ से टकराया विमान… पायलट और को-पायलट की मौत
छत्तीसगढ़ में चार्टर्ड जेट क्रैश, पहाड़ से टकराया विमान… पायलट और को-पायलट की मौत

फिलहाल इस घटना की तस्वीरें सामने आई हैं. छत्तीसगढ़ के जशपुर-नारायणपुर क्षेत्र में स्थित पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त जेट से घना धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दे रही थीं. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस विमान में कितने लोग सवार थे. हांलाकि विमान में सवार पायलट और को पायलट की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है. अभी तक उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है. फिलहाल स्थानीय पुलिस प्रशासन ने घटना के शवों को कब्जे में लिया है.

झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश में मारे गए थे 7 लोग

वहीं इससे पहले 23 फरवरी को झारखंड में रांची के पास भी एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया था. इस घटना में पायलट समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर एंबुलेंस 23 फरवरी की शाम को रांची से टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान, एक बीचक्राफ्ट किंग एयर सी90ए, दिल्ली जा रहा था जिसमें एक गंभीर रूप से बीमार मरीज के साथ मेडिकल स्टाफ और क्रू सवार थे. इसमें सवार सभी सात व्यक्तियों की मौत हो गई थी. फिलहाल इस घटना की अभी भी जांच जारी है. .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply