Trending

इजरायल और लेबनान के बीच थम गई जंग, हुआ 10 दिनों का सीजफायर-डोनाल्ड ट्रंप

Satya Report: अमेरिका के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप अपने सोशल मीडिया मंच के जरिए बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पेस्ट कर कहा है कि इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का सीजफायर हो गया है। ट्रंप ने कहा कि मेरी लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई है। इन दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई है कि शांति स्थापित करने के लिए वो औपचारिक रूप से 10 दिनों का सीजफायर शुरू करेंगे।

इजरायल और लेबनान के बीच थम गई जंग, हुआ 10 दिनों का सीजफायर-डोनाल्ड ट्रंप
इजरायल और लेबनान के बीच थम गई जंग, हुआ 10 दिनों का सीजफायर-डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा,” मंगलवार को 34 सालों में पहली बार दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन में हमारे विदेश मंत्री, मार्को रूबियो के साथ मिले। मैंने उपराष्ट्रपति JD वेंस और विदेश मंत्री रूबियो को, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन, डैन रेजिन केन के साथ मिलकर, इजरायल और लेबनान के साथ काम करने का निर्देश दिया है ताकि एक स्थायी शांति हासिल की जा सके। दुनिया भर में 9 युद्धों को सुलझाना मेरे लिए सम्मान की बात रही है और यह मेरा 10वां युद्ध होगा, तो चलिए इसे पूरा करते हैं!” .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply