Satya Report: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (L-e-T) के फाउंडर मेंबर आतंकी अमीर हमजा को लाहौर में गोली मारी गई है। अज्ञात हमलावर ने उस पर गोलियां दागी हैं। कई गोली लगने के बाद अमीर हमजा की हालत बेहद गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

लाहौर में एक न्यूज चैनल के बाहर आकंरी अमीर हमजा को गोली मारी गई है। अमीर हमजा ने आतंकी हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन बनाया था। भारत में कई आतंकी हमलों में अमीर हमजा का रोल है। .
आतंकी अमीर हमजा अफगान मुजाहिदीन का एक अनुभवी सदस्य है। ये अपने जोशीले भाषणों और कट्टर लेखनी के लिए जाना जाता है। इसने लश्कर-ए-तैयबा के लिए कई किताबें लिखी हैं, जिनमें 2002 में प्रकाशित ‘काफिला दावत और शहादत’ (धर्म प्रचार और शहादत का कारवां) शामिल हैं।
बता दें कि अमेरिकी वित्त विभाग ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। अमीर हमजा को प्रतिबंधित आतंकवादी के रूप में लिस्ट किया गया है। वह लश्कर-ए-तैयबा की केंद्रीय समिति में कार्यरत था और उसने धन जुटाने, भर्ती करने और हिरासत में लिए गए आतंकवादियों की रिहाई के लिए बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।



