Uttar Pradesh

लोकसभा में अखिलेश यादव ने कर दिया चौंकाने वाला दावा! यूपी विधानसभा में बढ़ीं सीटें 600 हुई तो हार जाएगी बीजेपी

Satya Report: लोकसभा में परिसीमन विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है. कन्नौज सांसद ने दावा किया है कि अगर यूपी विधानसभा में सीटों की संख्या बढ़ती है तो बीजेपी चुनाव हार जाएगी.

लोकसभा में अखिलेश यादव ने कर दिया चौंकाने वाला दावा! यूपी विधानसभा में बढ़ीं सीटें 600 हुई तो हार जाएगी बीजेपी
लोकसभा में अखिलेश यादव ने कर दिया चौंकाने वाला दावा! यूपी विधानसभा में बढ़ीं सीटें 600 हुई तो हार जाएगी बीजेपी

उन्होंने कहा कि यूपी की विधानसभा की संख्या 500 से ज्यादा हो जाएगी. तो उस पर सरकार क्या विचार कर रही है. कहीं कोई ऐसा षडयंत्र तो नहीं है, जो हम महिला आरक्षण के बहाने छिपा रहे हैं. क्योंकि यूपी में 120 सीटें तो लोकसभा की होने जा रही हैं. विधानसभा की सीटें अगर 600 हो रही हैं, तो कहीं ऐसा तो नहीं है कि कहीं उसमें साजिश तो नहीं. .

सपा चीफ ने कहा कि अगर षडयंत्र रहेगा तो जैसे अयोध्या हारे, एक बार फिर आप यूपी हार जाएंगे. उन्होंने कहा कि 35 पर्सेंट सीटें कौन सी होंगी? फिर महिलाओं के बीच ही प्रतियोगिता हो जाएगी. इस दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी से लोकसभा सांसद रहीं स्मृति ईरानी पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि सास बहू वाली तो हार गईं.

उन्होंने कहा कि पार्टियों को संख्या तय करने का अधिकार मिलना चाहिए. पहले जनगणना करानी चाहिए. अगर ये ऐसा नहीं कर रहे हैं तो धोखा दे रहे हैं. अखिलेश ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण दिया जाए.

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी चाहती है कि जनगणना न करनी पड़े. बीजेपी का बहुत बड़ा षडयंत्र है. जनगणना आधारित परिसीमन को नकार कर पिछड़ों के अधिकार लूटे जा रहे हैं. पिछड़ों की आबादी अगर 66 प्रतिशत मान लेते हैं, तो करीब 33 फीसदी होगी इनकी आधी आबादी. इनके हक की बात तो है ही नहीं. इसमें ये लोग पिछड़े वर्ग की 33 फीसदी महिलाओं का हक छीनना चाहते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply