Satya Report: सैमसंग ने अपने लाखों यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट जारी करने की तैयारी कर ली है. कंपनी One UI 8.5 के जरिए नए Galaxy S26 के एडवांस AI फीचर्स पुराने फोन में देने जा रही है. इससे पुराने गैलेक्सी डिवाइस भी पहले से ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल बन जाएंगे. खास बात यह है कि यह अपडेट फ्री में मिलेगा. इस कदम से सैमसंग अपने यूजर्स को लंबे समय तक बेहतर अनुभव देना चाहता है.

One UI 8.5 से पुराने फोन होंगे अपग्रेड
सैमसंग One UI 8.5 बीटा अपडेट के जरिए अपने नए Galaxy S26 के कई खास AI फीचर्स पुराने Galaxy फोन में देने की तैयारी कर रहा है. लीक रिपोर्ट के अनुसार Galaxy S24 और Galaxy S25 सीरीज को यह नए टूल्स मिलेंगे. इनमें Audio Eraser, Creative Studio, Call Screening और Photo Assist जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं. पहले ये फीचर्स सिर्फ नए फ्लैगशिप डिवाइस तक सीमित थे, लेकिन अब कंपनी इन्हें ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाना चाहती है. इस अपडेट के बाद पुराने फोन भी नई तकनीक के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और स्मार्ट एक्सपीरियंस देंगे.
AI फीचर्स से बदलेगा यूजर एक्सपीरियंस
नए अपडेट में मिलने वाला Audio Eraser फीचर काफी काम का साबित होगा. यह फीचर वीडियो या कंटेंट देखते समय आवाज, म्यूजिक और बैकग्राउंड नॉइज को अलग कर सकता है और यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से उसे कंट्रोल कर सकता है. वहीं Creative Studio एक जनरेटिव AI टूल है, जो स्केच को डिजिटल आर्ट में बदल सकता है या किसी फोटो का स्टाइल बदल सकता है. Call Screening फीचर अनजान नंबर से आने वाली कॉल को खुद हैंडल करता है और उसे रियल टाइम में टेक्स्ट में बदल देता है. इसके अलावा Photo Assist से यूजर टेक्स्ट कमांड देकर फोटो एडिट कर सकते हैं, जैसे किसी ऑब्जेक्ट को हटाना या रंग बदलना. .
AI Bixby बना और स्मार्ट असिस्टेंट
One UI 8.5 अपडेट के साथ सैमसंग का Bixby भी पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है. कंपनी ने इसमें एडवांस AI टेक्नोलॉजी जोड़ी है, जिससे यह जटिल कमांड को भी आसानी से समझ सकता है. अब यूजर बिना सेटिंग्स में जाए सिर्फ बोलकर अपने फोन को कंट्रोल कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर आप कहें कि आंखों में दिक्कत हो रही है तो Bixby खुद Eye Comfort Shield ऑन कर देगा. इसी तरह स्क्रीन की ब्राइटनेस, बैटरी हेल्थ चेक या मोबाइल हॉटस्पॉट चालू करने जैसे काम भी यह आसानी से कर सकता है. यह फीचर सैमसंग के Galaxy AI इकोसिस्टम को और मजबूत बनाता है.



