Technology

iPhone 17: लॉन्च प्राइस से सस्ता बिक रहा ये फोन, यहां से खरीदने पर हजारों की बचत

Satya Report: iPhone 17 खरीदने का मूड है तो पहले आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इस फोन को कहां से खरीदने पर आप हजारों रुपए की बचत कर सकते हैं? आईफोन 17 का 256 जीबी वेरिएंट अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग कीमत में उपलब्ध है, हम आज आपको बताएंगे कि ये फोन आपको किस प्लेटफॉर्म पर सबसे सस्ते में मिल जाएगा. वैसे तो ये फोन Amazon, Flipkart, Croma, Vijay Sales और Reliance Digital सभी पर उपलब्ध है लेकिन फोन खरीदने से पहले इस बात को जान लीजिए कि इस फोन को कहां से खरीदने पर आपके हजारों रुपए बच सकते हैं.

iPhone 17: लॉन्च प्राइस से सस्ता बिक रहा ये फोन, यहां से खरीदने पर हजारों की बचत
iPhone 17: लॉन्च प्राइस से सस्ता बिक रहा ये फोन, यहां से खरीदने पर हजारों की बचत

iPhone 17 256GB Price

  • विजय सेल्स की ऑफिशियल साइट पर जानकारी के मुताबिक, ये फोन 82900 रुपए के लॉन्च प्राइस के बजाय 80390 रुपए में बेचा जा रहा है. इसका मतलब ये हुआ कि विजय सेल्स की साइट से फोन खरीदने पर 2510 रुपए की बचत कर सकते हैं.
  • रिलायंस डिजिटल की ऑफिशियल साइट पर आईफोन 17 क 256 जीबी वेरिएंट आप लोगों को 80900 रुपए में बेचा जा रहा है. इसका मतलब ये हुआ कि रिलायंस डिजिटल की साइट से फोन बुक करने पर आपके 2000 रुपए का डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.
  • अमेजन पर आईफोन 17 256 जीबी वेरिएंट 82900 रुपए में ही लिस्ट है लेकिन आपको इस फोन के साथ 2000 रुपए का कूपन डिस्काउंट मिलेगा जिसे अप्लाई कर आप 2 हजार की बचत कर सकते हैं.

विजय सेल्स, रिलायंस डिजिटल और अमेजन के अलावा क्रोमा पर 82900 रुपए में बेचा जा रहा है. कीमत के बारे में तो आपने जान लिया लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कीमत में बदलाव संभव है. आइए आपको बताते हैं कि ये फोन कौन-कौन सी खूबियों के साथ आता है.

(फोटो- अमेजन/विजय सेल्स/रिलायंस डिजिटल)

iPhone 17 Specifications

आईफोन 17 में 6.3 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है. ए19 बायोनिक चिपसेट से लैस इस फोन में 48 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर और फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है. .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply