Bihar

पूर्णिया में अवैध संबंध का खूनी अंत, चाची के प्यार में पागल भतीजे की हत्या; भाई ने ही पीट-पीटकर ले ली जान

Satya Report: बिहार के पूर्णिया में चाची के प्यार में पागल भतीजे की आखिर जान देकर प्यार की कीमत चुकानी पड़ी. दरअसल, बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र धुरपैली पंचायत में अवैध संबंध में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान धुरपैली हाट वार्ड-4 निवासी भालचंद विश्वास के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी गुंजा देवी ने बताया कि उसके पति के अवैध संबंध अपनी ही चाची रोमा देवी से थे.

पूर्णिया में अवैध संबंध का खूनी अंत, चाची के प्यार में पागल भतीजे की हत्या; भाई ने ही पीट-पीटकर ले ली जान
पूर्णिया में अवैध संबंध का खूनी अंत, चाची के प्यार में पागल भतीजे की हत्या; भाई ने ही पीट-पीटकर ले ली जान

पत्नी गुंजा ने बताया कि शादी के बाद उसने अपने पति को बहुत समझाया. दोनों के बीच मिलना जुलना कम हो गया था, लेकिन 2-3 सालों से फिर दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया. अपनी चाची के अवैध संबंधों को लेकर भालचंद के साथ काफी मारपीट की जाती थी. बावजूद इसके दोनों निडर होकर मिलते रहे, इसलिए उसका गुंजा देवी का पति उसके साथ मारपीट कर मायके भेज देता था. .

पैसे को लेकर पति-पत्नी में विवाद

कुछ दिन पहले भालचंद ने घर बनाने के लिए अपने हिस्से की कुछ जमीन बेची थी. जमीन बेचने के बाद पैसे अपने चाची को ही दे दिया था. पत्नी गुंजा देवी को जब जमीन बेचने की खबर पता चली तो वह फिर घर आ गई और घर निर्माण कार्य को देखने लगी. राजमिस्त्री ने अपने पैसे और बालू गिराने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की तो भालचंद अपनी चाची से पैसे मांगने गया. मृतक की पत्नी ने बताया कि बिना पैसे लिए वापस लौटने पर दोनों के बीच पैसे को लेकर झगड़ा भी हुआ.

चाची और चचेरे भाई ने की हत्या

इस दौरान भालचंद ने कहा कि कल पैसे आ जाएंगे. वहीं दूसरे दिन भी जब पैसे मांगे तो वह अपने चाची के पास पैसे लेने गया. काफी देर तक वापस न आने पर पत्नी भालचंद को ढूंढते हुए चाची के घर पहुंच गई. जहां घर के सभी सदस्यों ने घबड़ाते हुए भालचंद के नहीं आने की बात कही. शक होने पर पत्नी गुंजा देवी घर के अंदर घुसी तो भालचंद का शव कंबल में लिपटा हुआ पाया गया.

ऐसे खुली हत्या की पोल

पति को मरा देख पत्नी के हल्ला करने पर आरोपी चाची का बेटा अमित कुमार ने गुंजा देवी पर हमला बोल दिया. हो-हल्ला सुनकर राजमिस्त्री सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद भालचंद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपी चाची को हिरासत में ले लिया. घर के बाकी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं

बताया जा रहा है कि भालचंद जब पैसे मांगने के लिए अपने चाची के पास गया था तो उसने पैसे लौटाने से मना कर दिया. इस दौरान भालचंद के साथ मारपीट कर चाची और चचेरे भाइयों ने उसका गला दबा दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई. दोनों लोग शव को कंबल में लपेटकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे, तभी मृतक की पत्नी मौके पर पहुंच गई और उनकी पोल खुल गई. पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही फरार आरोपी की तलाश तेजी कर दी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply