Trending

पहलगाम का ‘काला चिट्ठा’: NIA की चार्जशीट से खुलासा, कैसे पाकिस्तान से आए कॉर्डिनेट्स ने ली 26 मासूमों की जान

पहलगाम का 'काला चिट्ठा': NIA की चार्जशीट से खुलासा, कैसे पाकिस्तान से आए कॉर्डिनेट्स ने ली 26 मासूमों की जान
पहलगाम का 'काला चिट्ठा': NIA की चार्जशीट से खुलासा, कैसे पाकिस्तान से आए कॉर्डिनेट्स ने ली 26 मासूमों की जान

Satya Report: एक साल पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था. पाकिस्तान की तरफ से हुए इस आतंकी हमले की वजह से 4 दिन तक दोनों देशों के बीच में युद्ध भी चला था. इसी आतंकी हमले से जुड़े कई बड़े खुलासे हम एबीपी न्यूज डिजिटल पर दो भागों में NIA की चार्जशीट और सूत्रों से मिली जानकारी और सबूतों के आधार पर करेंगे.

इसका स्क्रीनशॉट लेकर आतंकी बिलाल अफजल उर्फ फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान ने अपने फोन में इंस्टॉल्ड अल्पाइन क्वेस्ट ऐप में सेव कर लिया. इस समय आतंकी बिलाल अफजल उर्फ फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान के फोन पर कॉर्डिनेट्स आए थे, उस समय उसके साथ दो और आतंकी हबीब ताहिर और हनन जफर उर्फ हमजा अफगानी भी थे. साथ ही ये तीनोंं आतंकी बैसरान पार्क से 6 किलोमीटर दूर किसी जंगल में थे.

2 दिनों तक इन तीनोंं आतंकियों ने हमले की रूपरेखा बनायी और 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को बरसात होने की वजह से 21 अप्रैल को ये तीनोंं आतंकी बैसरन पार्क से कुछ मीटर दूर परवेज अहमद की धोक पर पहुचें. जहां बशीर अहमद जोथड़ से इन तीनोंं आतंकियों ने बात की. खाना खिलाने के लिए कहा और बशीर अहमद जोथड़ ने अपने भांजे परवेज अहमद से इन तीनोंं आतंकियों को मिलवाया. परवेज इन तीनोंं आतंकियों को अपनी धोक में ले गया. जहां परवेज की पत्नी ने तीनोंं आतंकियों को टमाटर-चावल खिलाए और खाना खाने के बाद तीनोंं आतंकियों ने परवेज और बशीर से आसपास की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछा, अमरनाथ यात्रा के बारे में जानकारी ली. .

जहां इन तीनोंं के पास ऑटोमैटिक राइफल थी. जिसे इन्होंने शाल में छुपा रखा था. थोड़ी देर रेकी करके ये तीनों आतंकी एक जगह बैठ गए और कुछ देर बाद बैसरन पार्क में पोनी राइडर का काम करने वाले परवेज अहमद और बशीर अहमद जोथड़ जिन्होंने एक दिन पहले इन तीनोंं आतंकियों को खाना खिलाया था, उनसे फिर से तीनोंं आतंकीयो की बैसरन पार्क में मुलाकात हुई और आपस में कुछ बातचीत की गई.

कुछ घंटे इंतज़ार करने के बाद तक़रीबन दो बजे के आसपास तीनोंं आतंकियों ने बैसरन पार्क में मौजूद पर्यटकों से एक एक करके बंदूक की नोक पर कलमा पढ़वाना शुरू किया. जिसने पढ़ लिया उसे जाने दिया गया और जो नहीं पढ़ पाया उसे मार दिया गया. कुल मिलाकर हबीबुल्लाह उर्फ सैफुल्लाह साजिद जट्ट के आदेश पर बिलाल अफजल उर्फ फैसल जट्ट, हबीब ताहिर और हनन जफर उर्फ हमजा अफगानी ने 26 मासूमों की जान, इस आतंकी हमले में ली थी. इसमें में 11 की हत्या अकेले आतंकी बिलाल अफजल उर्फ फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान ने अपनी एम-4 राइफल से ली थी.

यह पहला मौका नहीं था जब पाकिस्तान के शेखपुरा में रहने वाले बिलाल अफजल उर्फ फैसल जट्ट ने हबीबुल्लाह उर्फ सैफुल्लाह साजिद के आदेश पर किसी आतंकी हमले को अंजाम दिया हो. पहलगाम में आतंकी हमले से पहले इस आतंकी ने ठीक एक साल पहले 9 जून 2024 को शिव खोरी जा रहे हिंदू श्रद्धालुओं की बस पर रायसी में हमला कर दिया था.

जिसमें 9 हिंदू श्रद्धालुओं की मौत हुई थी और 41 घायल हुए थे. साथ ही गंगानगीर में APCO की कंस्ट्रक्शन साईट Z-मोड़ टनल पर भी इस आतंकी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला किया था. इसमें 7 कर्मचारियों की मौत हुई थी. साल 2023 से जम्मू कश्मीर में ऐक्टिव पाकिस्तान के शेखपुरा में रहने वाले बिलाल अफजल उर्फ फैसल जट्ट ने पहला आतंकी हमला पुंछ में सेना के वाहन पर हमला करके किया था. इसमें 4 जवान शहीद हो गए थे

साथ ही सुरनकोट में भारतीय वायुसेना के कॉन्वॉय भी हुए आतंकी हमले में बिलाल अफजल उर्फ फैसल जट्ट शामिल था. इसकी बाकायदा वीडियो भी आतंकियों ने बनायी थी. इसी तरह 22 अक्टूबर 2024 को कश्मीर के गुलमर्ग के बूटा पथरी इलाके में हुए आतंकी हमले में भी बिलाल अफजल उर्फ फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान शामिल था.

पहलगाम में आतंकी हमला करने के बाद ये तीनोंं आतंकी बिलाल अफजल उर्फ फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर और हनन जफर उर्फ हमजा अफगानी भाग गए थे. जिन्हें जम्मू कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियां ढूंढ़ती रही. वही दूसरी ओर आतंकी हमले की जांच की कमान नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) को मिली. इसने सबसे पहले आतंकी हमले की साइट बैसरन पार्क का निरीक्षण किया. फॉरेंसिक टीम ने DNA सैंपल्स, गोलियों के खोखे इकट्ठा किए.

सेंट्रल फॉरेंसिक लैब्स को भेजे. जांच का दायरा बढ़ाते हुए NIA ने सबसे पहले हमले के दिन बैसरन पार्क में मौजूद सभी लोगो को पूछताछ के लिए बुलाया. इसमें एक चश्मदीद जिसे आतंकियों ने कलमा पढ़वा कर छोड़ दिया था. उसने NIA को बताया कि आतंकी हमले के दिन परवेज और बशीर दोनों हमले में शामिल तीन आतंकियों से बात कर रहे थे. साथ ही हमले के एक दिन पहले इस चश्मदीद ने बशीर अहमद जोथड़ को तीन आतंकियों को इशारा करके परवेज़ की धोक की तरफ ले जाते हुए देखा था.

जिसके बाद बशीर और परवेजकी धोक पर जब एनआईए की टीम पहुचीं तो वो खाली थी. दोनों भाग चुके थे. ऐसे में एनआईए की दो टीमें बशीर अहमद जोथड़ और परवेज अहमद को पकड़ने निकली, बशीर अहमद जोथड़ बैसरन घाटी से 35 किलोमीटर दूर अनंतनाग के खैयार गांव में अपने घर में छुपा हुआ था. परवेज अहमद अपनी पत्नी के साथ पहलगाम के बटकोट गांव में बैसरन घाटी से 6 किलोमीटर दूर छुपा हुआ था

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply