Trending

आईडीएफ का दावा! इजरायल के हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम का निजी सचिव

Satya Report: ईरान-अमेरिका सीजफायर के बीच लेबनान पर हुए इजरायल के ताजा हमले में हिजबुल्लाह के नये चीफ नईम कासिम का भतीजा अली यूसुफ हरशी भी मार दिया गया है। इजरायली सेना ने बुधवार को लेबनान पर किए गए हमले में कासिम के भतीजे यूसुफ को ढेर करने का दावा किया है। कासिम को हिजबुल्लाह के पूर्व चीफ हसन नरसल्लाह की हत्या के बाद अप्वाइंट किया गया था, जिसे इजरायल ने मार दिया था। नईम कासिम पहले हिजबुल्लाह का डिप्टी चीफ था। बाद में नया चीफ बन गया। बताया जा रहा है कि इस हमले में इजरायल ने कासिम को भी मारने का प्रयास किया था, लेकिन वह बच निकला।

आईडीएफ का दावा! इजरायल के हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम का निजी सचिव
आईडीएफ का दावा! इजरायल के हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम का निजी सचिव

इजरायली सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने एक पोस्ट में कहा कि आईडीएफ ने बेरूत में कल (बुधवार) रात आतंकवादियो के बुनियादी ढांचों पर किे गए हमले में हिजबुल्लाह महासचिव कासिम के निजी सचिव और भतीजे अली यूसुफ हरशी को भी मार गिराया गया। अली यूसुफ हरशी नईम कासिम का करीबी था। वह हिजबुल्लाह महासचिव नईम कासिम का सहयोगी और निजी सलाहकार था। वह उनके कार्यालय के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में केंद्रीय भूमिका निभाता था। रात भर में आईडीएफ ने लेबनान में दो महत्वपूर्ण क्रॉसिंग्स पर हमला किया, जिनका इस्तेमाल हिजबुल्लाह के आतंकवादी उत्तरी लितानी से दक्षिणी लितानी क्षेत्र में हथियारों, रॉकेटों और लॉन्चरों को ले जाने के लिए करते थे। इन क्रॉसिंग्स के जरिए हजारों हथियार, रॉकेट और लॉन्चर ट्रांसफर किए जाते थे। इसके अलावा, दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लगभग 10 हथियार भंडारण सुविधाओं, लॉन्चरों और मुख्यालयों पर हमले किए गए। .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply