Business

500 और 1000 रुपए के पुराने नोट पर RBI का नियम, क्या फिर होगी इनकी वापसी?

Satya Report: सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और मैसेज घूम रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनके तहत लोग 2016 में नोटबंदी के बाद बंद हुए पुराने ₹500 और ₹1000 के नोट बदलवा सकते हैं. लेकिन अब इस बात की सच्चाई कुछ और ही सामने निकलकर सामने आई है. PIB फैक्ट चेक टीम ने पुष्टि की है कि यह दावा झूठा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर 1000 और 500 रुपए के पुराने नोटों को लेकर किस तरह की खबरें सामने आई हैं और उस आरबीआई और पीआईबी की ओर से किस तरह का फैक्टचेक किया गया है.

500 और 1000 रुपए के पुराने नोट पर RBI का नियम, क्या फिर होगी इनकी वापसी?
500 और 1000 रुपए के पुराने नोट पर RBI का नियम, क्या फिर होगी इनकी वापसी?

RBI की ओर से कोई नई घोषणा नहीं

RBI की ओर से पुराने ₹500 और ₹1000 के नोटों को बदलने की सुविधा (exchange window) फिर से खोलने के बारे में हाल ही में कोई घोषणा नहीं की गई है. केंद्रीय बैंक ने ऐसा कोई नया नियम लागू नहीं किया है, जिससे आम जनता इन बंद हो चुके नोटों को बदलवा सके. करेंसी, बैंकिंग नियमों या नोट बदलने की सुविधाओं से जुड़ी किसी भी घोषणा की जानकारी के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट ही सबसे भरोसेमंद जरिया है. लोगों को सलाह दी जाती है कि ऐसी जानकारियों के लिए वे सिर्फ आधिकारिक सोर्स पर ही भरोसा करें. पीआईपी की ओर से अपने एक्स हैंडल पर एक मैसेज भी पोस्ट किया है.

आप इन माध्यमों से संदिग्ध मैसेज की शिकायत कर सकते हैं:

WhatsApp: +91 8799711259
Email: factcheck@pib.gov.in

कब हुआ था नोटबंदी का ऐलान

8 नवंबर, 2016 को भारत सरकार ने ₹500 और ₹1000 के सभी नोटों (महात्मा गांधी सीरीज) को बंद कर दिया था. नकली नोटों और काले धन पर लगाम लगाने के लिए इन नोटों का ‘लीगल टेंडर’ (कानूनी मान्यता) का दर्जा खत्म कर दिया गया था. इन नोटों की जगह महात्मा गांधी (नई) सीरीज के ₹500 और ₹2000 के नए नोट जारी किए गए थे.

500 रुपए के नोट के लेटेस्ट फीचर्स

  1. नोट के निचले बाएं कोने पर 500 अंकित एक गुप्त चित्र (latent image) बना होता है. इसे देखने के लिए, नोट को आंखों के स्तर पर 45 डिग्री के कोण पर पकड़ें.
  2. जब नोट को थोड़ा झुकाया जाता है, तो इस पर बना रंगीन धागा हरे से नीले रंग में बदल जाता है.
  3. महात्मा गांधी की शॉल की तह पर Rs और INDIA जैसे सूक्ष्म अक्षर देखे जा सकते हैं.
  4. महात्मा गांधी के चश्मे के फ्रेम पर RBI जैसे सूक्ष्म अक्षर देखे जा सकते हैं.
  5. नोट के बाईं ओर RBI500INDIA जैसे सूक्ष्म अक्षर देखे जा सकते हैं.
  6. जब नोट को रोशनी के सामने रखा जाता है, तो इसके सामने दाईं ओर महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रो-टाइप (500) वॉटरमार्क देखा जा सकता है.
  7. नोट के अग्रभाग के निचले दाईं ओर रुपए के प्रतीक Rs 500 का मूल्य-अंक अंकित होता है. जब नोट को झुकाया जाता है, तो इस पर लगी स्याही का रंग हरे से नीले रंग में बदल जाता है.
  8. आप नोट के दाईं ओर उभरी हुई छपाई (raised print) में 500 अंकित एक गोलाकार चिह्न देख सकते हैं.
  9. दृष्टिबाधित लोगों की सहायता के लिए, नोट के अग्रभाग पर बाईं और दाईं ओर उभरी हुई छपाई में पांच कोणीय रेखाएं जिन्हें bleed lines कहा जाता है, बनी होती हैं.
  10. दृष्टिबाधित लोगों की सहायता के लिए, अशोक स्तंभ के प्रतीक पर इंटैग्लियो (intaglio) या उभरी हुई छपाई को स्पर्श करके महसूस किया जा सकता है.
  11. दृष्टिबाधित लोगों की सहायता के लिए, महात्मा गांधी के चित्र पर इंटैग्लियो या उभरी हुई छपाई को देखा और स्पर्श करके महसूस किया जा सकता है.
  12. अल्ट्रा वायलेट रोशनी में देखने पर, सुरक्षा धागा चमकता हुआ दिखाई देता है, और नोट के कागज में दोहरे रंग के फ्लोरोसेंट रेशे देखे जा सकते हैं. आप UV रोशनी में Rs और RBI जैसे अक्षर भी पढ़ सकते हैं.

कहां करें शिकायत

अगर कोई बैंक सिक्कों को लेने से मना करता है या नोटों और सिक्कों की अदला-बदली करने से इनकार करता है तो उसकी शिकायत कहां की जा सकती है? RBI के FAQs के अनुसार, बैंकों द्वारा दी गई सेवाओं से असंतुष्ट ग्राहक, जिनकी शिकायत का समाधान उनकी संतुष्टि के अनुसार नहीं हुआ है, या बैंक द्वारा 30 दिनों के भीतर जवाब नहीं दिया गया है, वे भारतीय रिजर्व बैंक – एकीकृत लोकपाल योजना, 2021 के तहत RBI लोकपाल से संपर्क कर सकते हैं. शिकायतें https://cms.rbi.org.in पर ऑनलाइन, या डेडीकेटिड ई-मेल के माध्यम से दर्ज की जा सकती हैं; या उन्हें फिजिकली रूप से Centralised Receipt and Processing Centre को भेजा जा सकता है, जो भारतीय रिजर्व बैंक, चौथी मंज़ल, सेक्टर 17, चंडीगढ़ – 160017 पर है. इसके साथ, आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रमाण के तौर पर बैंक/डाक रसीदें भी अटैच करें. .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply