Satya Report: गर्मी के मौसम में मिट्टी का मटका घर में ठंडा पानी रखने के लिए सबसे पुराना और प्राकृतिक तरीका है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, मटके को सिर्फ ठंडक के लिए नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

मटका रखने की सही दिशा
अगर आप मटके को सही दिशा में रखते हैं, तो यह घर की नेगेटिविटी को कम कर पॉजिटिविटी बढ़ाता है। कई लोग इसे सिर्फ सजावट समझते हैं, लेकिन वास्तु में मटका जल तत्व और शीतलता का प्रतीक है, जो घर के वातावरण को संतुलित रखता है। आइए जानते हैं मटका रखने की सही दिशा और इससे मिलने वाले लाभ
वास्तु में मटके का महत्व
वास्तु शास्त्र में जल तत्व को बहुत महत्व दिया गया है। मिट्टी का मटका प्राकृतिक रूप से ठंडा पानी रखता है और साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोखने में भी मदद करता है। जब मटका सही दिशा में रखा जाता है, तो यह घर में शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रवाह बढ़ाता है। गलत दिशा में रखने से उल्टा प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है
ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा मटका रखने की सबसे अच्छी दिशा है। यहां मटका रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, मानसिक शांति मिलती है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। वहीं उत्तर दिशा में मटका रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। स्वास्थ्य और ऊर्जा के लिहाज से पूर्व दिशा भी मटका रखने के लिए अच्छी मानी जाती है
मटका रखते समय ये ध्यान रखें
मटका हमेशा साफ और टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। अगर मटका फट जाए या उसमें दरार आ जाए, तो उसे तुरंत बदल दें। मटके को जमीन पर सीधे ना रखें, बल्कि लकड़ी या पत्थर के स्टैंड पर रखें। रोजाना मटके का पानी बदलें और उसे साफ रखें। शुक्रवार के दिन मटके को गंगाजल से शुद्ध करके स्थापित करना शुभ माना जाता है। .
मटका रखने से मिलने वाले लाभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी भरा मटका घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वाइब्रेशन बढ़ते हैं। इससे मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन भी घटता है। पानी भरा मिट्टी का घड़ा सही दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है।
आधुनिक घरों में मटके का उपयोग
आजकल के फ्लैट और अपार्टमेंट में भी मटका रखना आसान है। आप छोटे साइज का मटका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर स्पेस कम है, तो ईशान कोण या उत्तर दिशा में छोटा मटका रखें। गर्मी के मौसम में मटका ना सिर्फ ठंडा पानी देता है, बल्कि वास्तु के अनुसार घर की पॉजिटिविटी भी बढ़ाता है
नोट
इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



