Satya Report: संसद में महिला आरक्षण बिल विपक्ष द्वारा पारित न होने देने को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में बीजेपी सड़क पर उतरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 5 काली दास मार्ग से सिविल हॉस्पिटल होते हुए हजरतगंज और वहां से विधानभवन तक हजारों महिलाओं ने जनाक्रोश मार्च किया।

संसद में महिला आरक्षण बिल विपक्ष द्वारा पारित न होने देने को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में आज भाजपा सड़क पर उतरी है। 5 काली दास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर सिविल हॉस्पिटल होते हुए हजरतगंज और वहां से विधानभवन तक महिलाओं का जनाक्रोश मार्च निकला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को संबोधित कर इसकी शुरुआत की। रास्ते भर महिला सपा-कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़ती रहीं। विधानभवन के पास पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी इसमें शामिल हैं। सहयोगी दलों के नेताओं की भी सहभागिता मार्च में है। जनाक्रोश मार्च की शुरुआत से पहले बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस के जन विरोधी आचरण के कारण देश और प्रदेश की महिलाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने महिलाओं से मार्च में शामिल होने का आह्रवान करने के साथ ही यात्रा के दौरान की सावधानियां भी बताई। जनाक्रोश मार्च में सुरक्षा के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने का भी इंतजाम किया गया था। महिलाओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि महिलाओं को आरक्षण नहीं तो फिर सपा-कांग्रेस को वोट नहीं का संकल्प सभी को लेना होगा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि यूपी और देश की महिलाओं को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्सव मनाने से रोक दिया। महिलाओं में सपा-कांग्रेस के खिलाफ भारी आक्रोश है।
.



