IndiaTrendingUttar Pradesh

सनौता गांव के जंगल में गूंज रही तेंदुओं की गुर्राहट, बाउंड्री वॉल पर आराम कर हुआ गायब

Satya Report: फलावदा थाना क्षेत्र के सनौता गांव में पिछले दस दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुआ कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर आराम करते देखा गया। वन विभाग ने पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाए हैं, लेकिन तेंदुआ अब तक पकड़ा नहीं गया है। ग्रामीणों ने तेंदुए की वीडियो बनाकर इसकी पुष्टि की है।

सनौता गांव के जंगल में गूंज रही तेंदुओं की गुर्राहट, बाउंड्री वॉल पर आराम कर हुआ गायब
 सनौता गांव में पिछले दस दिनों से तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। गांव के जंगल में तेंदुओं की गुर्राहट गूंज रही है। खेतों में काम कर रहे किसानों के कानों में गूंज रही तेंदुओं की गुर्राहट को लेकर दहशत है। सोमवार शाम घंटों तेंदुए ने सनौता में कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर आराम फरमाया। ग्रामीणों की भीड़ निगाहें लगाए रही। वन विभाग की टीम देर से पहुंची, तब तक तेंदुआ वहां से चला गया। पिछले दस दिनों से सनौता गांव के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों की सूचना के बाद हालांकि वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया हुआ है। इसके अलावा ट्रैप कैमरे भी लगाए हुए है। सोमवार शाम को ग्रामीणों को कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर तेंदुआ आराम फरमाता दिखा। गांव में इसकी खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। रालोद नेता आतिर रिजवी ने सबसे पहले पहुंचकर तेंदुए के बाउंड्री वॉल पर आराम करते तेंदुए की वीडियो बनाई थी और फोटो खींचा था।
वन विभाग की इसकी सूचना दी। देर शाम विलंब से आई वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुए की तलाश और रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन शुरू किया। देर रात तक वन विभाग की टीम एवं ग्रामीण जंगल में भागे तेंदुए की तलाश कांबिग कर रही थी, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। आतिर रिजवी ने बताया कि वन विभाग की टीम एवं ग्रामीणों ने दिनभर तेंदुए की तलाश में कॉबिंग कर रही है। पिंजरा एवं ट्रैप कैमरे लगाए हुए है।
डीएफओ वंदना फोगाट एवं वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलते ही टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया। बताया कि दस दिन पहले मिली सूचना के बाद वहां तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया हुआ है और ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। गांव सनौता के पिछले दिनों से लगातार दिखाई दे रहे तेंदुए की लगातार काबिंग की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय, सेक्शन प्रभारी अंकित यादव, बीट प्रभारी संदीप शर्मा, संरक्षक अतुल दुबे,वन रक्षक खुशी राम, धर्मेंद्र ढाका, वाइल्ड लाइफ दरोगा कमलेश और वन दरोगा जीतेन्द्र सिंह और कर्मचारी काबिंग में जुटे है।
सबसे पहले दस अप्रैल को दिखाई दिया था तेंदुआ
आतिर रिजवी के मुताबिक सनौता गांव में दस अप्रैल को एक मौत हो गई थी। गांव के कब्रिस्तान में कब्र की खुदाई करते लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया। वन विभाग की टीम ने तभी वहां कॉबिंग की थी और पिंजरा-ट्रैप कैमरे लगा दिये थे। तब से अब तक तेंदुआ दिखाई नहीं दिया था। सोमवार शाम को तेंदुआ नजर आया तो ग्रामीणों को तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई।
ग्रामीण ने बनाई वीडियो तो हुई तेंदुए की मौजदूगी की पुष्टि
रालोद नेता आतिर रिज़वी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम के समय मुझे एक ग्रामीण द्वारा सूचना दी कि तेंदुआ बैठा हुआ है मैं वहां गया और मेरे फ़ोन कैमरा के द्वारा वीडियो बनाई गयी तो यह पुष्टि हुई कि तेंदुआ यहां मौजूद है। कल भी तेंदुए की लोकेशन क़ब्रिस्तान में और उसके आसपास के खेतों में मिल रहीं थी। वन विभाग द्वारा सर्च अभियान को और गति देने के लिए अधिक वन कर्मियों एवं पुलिस फ़ोर्स लगाने का आश्वासन दिया है। जल्द ही अधिक फ़ोर्स लगा कर बड़ा सर्च अभियान चलाया जाएगा और उम्मीद जताी कि जल्दी ही उसको पकड़ा जायेगा।
ग्रामीण का एक नहीं दो तेंदुओं का दावा
सनौता के ग्रामीणों का दावा है कि यहां पर एक नहीं बल्कि दो तेंदुए है। रालोद नेता आतिर रिजवी कहते है कि दस अप्रैल को जो तेंदुआ दिखाई दिया था, वह मादा था। सोमवार को गांव के कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर बैठा दिखाई दिया तेंदुआ नर है। हालांकि वन विभाग की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply