Trending

दिल्ली में RBI के रिटायर्ड कर्मचारी के मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा! आरोपी गिरफ्तार

Satya Report: राजधानी दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में हुए एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस मामले को सुलझा लिया है और एक दंपति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक 19 अप्रैल (रविवार) की शाम करीब 5 बजकर 36 मिनट पर मंदिर मार्ग थाने को एक PCR कॉल मिली, जिसमें अंध विद्यालय के पास एक व्यक्ति को चाकू मारने की सूचना दी गई.

दिल्ली में RBI के रिटायर्ड कर्मचारी के मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा! आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में RBI के रिटायर्ड कर्मचारी के मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा! आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. यहां 63 वर्षीय माधो राम अपने घर की पहली मंजिल पर खून से लथपथ हालत में मिले. उन्हें तुरंत लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक भारतीय रिजर्व बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी थे और अपनी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे के साथ रहते थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और मुखबिरों की मदद ली गई.

पुलिस ने मामले की जांच तेजी से शुरू कर दी थी. पुलिस की लगातार मेहनत और तकनीकी जांच के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर पकड़ लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजाद उर्फ जाजू और उसकी पत्नी रुबीना के रूप में हुई है और ये दोनों गोले मार्केट इलाके के रहने वाले हैं.

पुलिस की पूछताछ में आजाद ने हत्या की बात कबूल कर ली. उसने बताया कि उसने माधो राम से पैसे उधार मांगे थे, लेकिन इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे दिया. वहीं, उसकी पत्नी रुबीना ने घटना के बाद खून से सने कपड़े धोकर सबूत मिटाने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक आजाद पेशे से दर्जी है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं. .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply