Business

Nestle Q4 Results: मैगी बनाने वाली कंपनी ने किया कमाल, मुनाफे में 27% का उछाल, शेयर बना रॉकेट!

Satya Report: मैगी बनाने वाली दिग्गज एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया के वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के जो नतीजे आ गए हैं. कंपनी की कमाई और मुनाफे, दोनों मोर्चों पर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में नेस्ले इंडिया का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 27 प्रतिशत बढ़कर 1,111 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. पिछले साल इसी समय अवधि में यह आंकड़ा 873 करोड़ रुपये था.

Nestle Q4 Results: मैगी बनाने वाली कंपनी ने किया कमाल, मुनाफे में 27% का उछाल, शेयर बना रॉकेट!
Nestle Q4 Results: मैगी बनाने वाली कंपनी ने किया कमाल, मुनाफे में 27% का उछाल, शेयर बना रॉकेट!

सिर्फ मुनाफा ही नहीं, बल्कि कंपनी के उत्पादों की बिक्री में भी भारी इजाफा हुआ है. कामकाज से होने वाली कुल कमाई 23 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 6,748 करोड़ रुपये हो गई है, जो एक साल पहले 5,504 करोड़ रुपये थी. बाजार के जानकारों ने अनुमान लगाया था कि कंपनी का मुनाफा लगभग 926 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 6,196 करोड़ रुपये रहेगा. नेस्ले ने इन सभी उम्मीदों को काफी पीछे छोड़ दिया है. स्टैंडअलोन आधार पर भी कंपनी का शुद्ध मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 1,114 करोड़ रुपये रहा.

हर शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड

बेहतरीन नतीजों के साथ-साथ कंपनी ने अपने शेयरधारकों का भी खास ख्याल रखा है. नेस्ले इंडिया के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 5 रुपये के फाइनल डिविडेंड (लाभांश) की सिफारिश की है. अगर आपके पास कंपनी के शेयर हैं, तो हर शेयर पर आपको 5 रुपये की अतिरिक्त कमाई होगी. इस डिविडेंड को प्राप्त करने के लिए कौन से शेयरधारक योग्य होंगे, यह तय करने के लिए 10 जुलाई, शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट घोषित की गई है. यानी इस तारीख तक जिनके डीमैट खाते में शेयर होंगे, उन्हें ही इसका फायदा मिलेगा.

विज्ञापन पर बंपर खर्च के बावजूद मार्जिन रहा शानदार

कंपनी के शानदार प्रदर्शन के पीछे आक्रामक मार्केटिंग और मजबूत बिक्री का बड़ा हाथ है. नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मनीष तिवारी ने इन नतीजों पर संतोष जताते हुए बताया कि कंपनी ने दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है. इस दौरान घरेलू बिक्री अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 6,445 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. उन्होंने बताया कि इस तिमाही में कंपनी ने विज्ञापनों पर अपना खर्च 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाया है, जिसकी वजह से वॉल्यूम ग्रोथ में तेज उछाल आया. भारी-भरकम खर्च के बावजूद कंपनी का एबिटा (EBITDA) मार्जिन 26.3 प्रतिशत के स्वस्थ स्तर पर बना हुआ है. कुल बिक्री और घरेलू बिक्री में क्रमशः 23.4% और 23.1% की वृद्धि हुई है.

स्टॉक 52 हफ्ते के हाई पर

नेस्ले इंडिया के मजबूत प्रदर्शन से गदगद होकर निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी का शेयर 7 प्रतिशत की जोरदार छलांग लगाते हुए 1,379.90 रुपये के नए 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. .

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply