Satya Report: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव और रिस्क से दूर, अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित तरीके से दोगुना करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की ‘किसान विकास पत्र’ (KVP) स्कीम आपके लिए ही है. इसमें आपका पैसा पूरी तरह महफूज रहता है क्योंकि इस पर भारत सरकार की 100% गारंटी मिलती है.

निवेशकों का सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि पैसा डबल कब होगा? मौजूदा ब्याज दरों के हिसाब से KVP में निवेश किया गया आपका पैसा ठीक 115 महीनों (यानी 9 साल और 7 महीने) में दोगुना हो जाता है. आसान भाषा में समझें तो, अगर आपने आज इसमें 5 लाख रुपये लगाए, तो मैच्योरिटी पर बिना किसी टेंशन के आपको पूरे 10 लाख रुपये मिलेंगे. .
इस सुपरहिट स्कीम में फिलहाल 7.5% का दमदार सालाना ब्याज मिल रहा है, जो आज के समय में कई बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से भी बेहतर है. आप सिर्फ 1,000 रुपये से अपना खाता खोलकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें निवेश की कोई अपर लिमिट (Maximum Limit) नहीं है. आपकी जितनी मर्जी, आप उतने लाखों या करोड़ों रुपये लगा सकते हैं.
इसमें खाता खुलवाने का प्रोसेस बेहद आसान है. भारत का कोई भी वयस्क नागरिक अकेले या किसी के साथ मिलकर ‘जॉइंट अकाउंट’ खोल सकता है. यही नहीं, माता-पिता अपने बच्चों के नाम पर भी यह सर्टिफिकेट खरीद सकते हैं. इसमें नॉमिनेशन की सुविधा तो है ही, साथ ही आप इसे देश के किसी भी डाकघर से खरीद सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी करवा सकते हैं.
अक्सर लंबे समय वाले निवेश में लोगों को डर रहता है कि बीच में पैसे की जरूरत पड़ गई तो क्या होगा? KVP में इसका भी पक्का इंतजाम है. 2.5 साल (ढाई साल) का लॉक-इन पीरियड पूरा होने के बाद आप जरूरत पड़ने पर पैसा निकाल सकते हैं. इसके अलावा, किसी भी इमरजेंसी में आप इस KVP सर्टिफिकेट को बैंक में गिरवी रखकर आसानी से लोन भी ले सकते हैं, जिससे आपका काम नहीं रुकेगा.



