Satya Report: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिए बयान के बाद सियासत गरमा गई है. पहले बीजेपी के नेताओं ने खरगे के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है. अब इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्तों को पत्र लिखकर पांच मांग की है. जिसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023′ की धारा 175, 171/174, 356(1) के तहत कार्रवाई की मांग भी शामिल है.

दरअसल, तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने AIADMK और बीजेपी के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला था. इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा शब्द इस्तेमाल किया जिसने पूरे राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी. खरगे के बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री और देश के मतदाताओं का अपमान बताया. पार्टी का कहना है कि एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना न केवल गलत है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ भी है. अब इसे लेकर बीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर 5 मांग की है.
BJP ने की ये 5 मांग
- बीजेपी खरगे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कराने जाने की तैयारी कर रही है. इसी को लेकर ये पत्र लिखा गया है. बीजेपी ने पत्र में कहा कि खरगे के बयान को तत्काल संज्ञान में लिया जाए, क्योंकि ये पहली नजर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है.
- मल्लिकार्जुन खरगे को निर्देश दिया जाए कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या अपना बयान वापस लें; या कानून तथा ECI के निर्देशों के अनुसार उन पर चुनाव प्रचार संबंधी उचित प्रतिबंध या अन्य सुधारात्मक उपाय लागू किए जाएं.
- लागू कानून के तहत उचित दंडात्मक और विनियामक कार्यवाही शुरू की जाए, जिसमें ‘भारतीय न्याय संहिता, 2023’ की धारा 175, 171/174, 356(1) के तहत आने वाले अपराधों की जांच शामिल हो, और जांच के दौरान लागू पाए जाने वाले किसी भी अन्य प्रावधान के तहत भी कार्रवाई की जाए.
- निर्देश दिया जाए कि विवादित बयान का चुनाव प्रचार सामग्री और डिजिटल प्रचार माध्यमों से आगे प्रसार तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया जाए कि वे इस बयान को हटा दें.
- ऐसे अन्य आवश्यक आदेश भी पारित किए जाएं, जो चुनावी प्रक्रिया की गरिमा को बनाए रखने और एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तथा मुद्दों पर आधारित चुनाव प्रचार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हों.
Congress president Mallikarjun Kharge’s remark against PM Modi | BJP writes to the Chief Election Commissioner & Commissioners requesting them to:
1. Take immediate cognizance of the statement being a prima facie violation of the Model Code of Conduct .
2. Direct Mallikarjua https://t.co/YKT0TfhF3K pic.twitter.com/raZLzdjLsb
— ANI (@ANI) April 21, 2026
बीजेपी की इस मुद्दे के जरिए विपक्ष को घेरने की कोशिश
वहीं, इस विवाद ने चुनावी माहौल को और अधिक गर्म कर दिया है. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होना है और ऐसे समय में खरगे का बयान राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है. कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जहां सामाजिक न्याय और समानता की बात कर रहे हैं. वहीं बीजेपी के इस कदम के बाद कुछ ऐसा ही लग रहा है. वो अब इस मुद्दे को भुनाने में जुट गई. बीजेपी इस मुद्दे को जनता के बीच उठाकर विपक्ष को घेरने की कोशिश कर रही है.



