Satya Report: Motorola Edge 70 Pro को आज भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. अहम खासियतों की बात करें तो ये मोटोरोला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल सोनी सेंसर, मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, एमोलेड डिस्प्ले, एआई फीचर्स के साथ उतारा जाएगा. ऑफिशियल लॉन्च से पहले चलिए आपको बताते हैं कि इस हैंडसेट में कौन-कौन से कंफर्म फीचर्स मिलेंगे. इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए Amazon पर अलग से माइक्रोसाइट तैयार की गई है जिससे फीचर्स का खुलासा हुआ है.

Motorola Edge 70 Pro Specifications
- स्क्रीन: फोन में 6.8 इंच एक्स्ट्रीम सुपर एचडी एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करेगी. ये फोन 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलेगा, इसके अलावा 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट भी है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई का इस्तेमाल किया गया है.
- कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 710 कैमरा सेंसर होगा. इस फोन में मिलने वाले सभी कैमरा लेंस 4K 60fps पर रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं.
- चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्स्ट्रीम प्रोसेसर मिलेगा, इसका एंटूटू स्कोर 2.4 मिलियन प्लस है. इसके अलावा हीट को कूल डाउन करने के लिए फोन में वैपर कूलिंग चैंबर का भी इस्तेमाल किया गया है.
- खास फीचर्स: आईपी68 और आईपी69 रेटिंग के साथ ये फोन मिलिट्री ग्रैड मजबूती के साथ आता है. इस हैंडसेट में डॉल्बी एटमॉस, मोटो एआई फीचर्स भी मिलते हैं.
- ऑपरेटिंग सिस्टम: कंपनी इस फोन को 3 साल ओएस अपग्रेड और पांच साल सिक्योरिटी अपडेट्स ऑफर करेगी.
- बैटरी: 6500 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 90 वॉट टर्बो चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
Motorola Edge 70 Pro Price in India (संभावित)
मोटोरोला ब्रैंड के इस स्मार्टफोन को किस कीमत में लॉन्च किया जाएगा, इस बात का खुलासा तो लॉन्च के दौरान ही होगा लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया है कि ये फोन 31999 रुपए की शुरुआती कीमत में उतारा जा सकता है.
– .



