Technology

Window AC vs Spilt AC: कौन सा एसी करता है रूम को जल्दी ठंडा? यहां है जवाब

Satya Report: गर्मियों का सीजन आ चुका है और बढ़ते तापमान के साथ बहुत से लोग रूम को ठंडा रखने के लिए AC खरीदने का प्लान कर रहे हैं. मार्केट में आप लोगों को Window AC और Split AC के ढेरों ऑप्शन्स मिल जाएंगे लेकिन किसी भी मॉडल को पसंद करने से पहले मन में जो सबसे पहला सवाल आने लगता है वो है कि कौन सा एसी खरीदूं, विंडो या स्प्लिट? दोनों ही आपके रूम को ठंडा करने का काम करते हैं, लेकिन इनका डिजाइन, इंस्टॉलेशन प्रोसेस और ओवरऑल एक्सपीरियंस काफी अलग होता है. स्प्लिट AC और विंडो AC के बीच मुख्य अंतर को समझने से यह तय करना आसान हो जाएगा कि कौन सा AC आपके घर के लिए बेहतर है?

Window AC vs Spilt AC: कौन सा एसी करता है रूम को जल्दी ठंडा? यहां है जवाब
Window AC vs Spilt AC: कौन सा एसी करता है रूम को जल्दी ठंडा? यहां है जवाब
  • शोर: स्प्लिट एसी का शोर बहुत कम होता है क्योंकि कंप्रेसर बाहर लगा होता है. वहीं, दूसरी ओर विंडो एसी में सभी पार्ट्स (कंप्रेसर) एक ही में लगे होते हैं जिससे इनके चलने पर हल्का बहुत शोर सुनाई देता है, जो नींद में खलल डाल सकता है.
  • सर्विसिंग कॉस्ट: एसी खरीदने के बाद के खर्चों पर भी गौर करें, एसी को समय-समय पर सर्विसिंग की जरूरत होती है. विंडो एसी की सर्विसिंग में स्प्लिट एसी की तुलना कम खर्च आता है.
  • कीमत: विंडो एसी की कीमत स्प्लिट एसी की तुलना कम होती है जिस वजह से लोग इन्हें ज्यादा पसंद करते हैं. इंस्टॉलेशन चार्ज भी स्प्लिट की तुलना विंडो एसी का कम होता है.
  • कूलिंग कैपेसिटी: जो भी एसी आप चुने, इस बात को देखकर चुने कि उस मॉडल की कूलिंग कैपेसिटी कितनी है? विंडो एसी की कूलिंग कैपेसिटी छोटे और मीडियम साइज के रूम के हिसाब से ठीक होती है लेकिन बड़े कमरों के लिए स्प्लिट एसी ज्यादा असरदार साबित होते हैं क्योंकि इनकी कूलिंग कैपेसिटी ज्यादा होती है.

कौन करता है रूम को जल्दी ठंडा?

Voltas की ऑफिशियल साइट पर दिए गए ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, स्प्लिट AC आमतौर पर विंडो AC की तुलना में कमरों को ज्यादा तेजी से और ज्यादा अच्छे से ठंडा करते हैं, क्योंकि उनकी कूलिंग कैपेसिटी ज्यादा होती है और उनमें ज्यादा एडवांस्ड फ़ीचर होते हैं.

Window AC vs Spilt AC: किसे चुने?

किसे चुने, इस सवाल का जवाब आपकी पसंद और आपकी जरूरत पर निर्भर है. विंडो AC उन लोगों के लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शन है जो कम खर्च (शुरुआती खर्च और मेंटेनेस) में एसी चाहते हैं. वहीं, दूसरी ओर अगर आप शांत कूलिंग, बेहतर एयर डिस्ट्रीब्यूशन और बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी चाहते हैं, तो स्प्लिट AC लंबे समय के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. सही AC वो है जो आपके घर, बजट और कूलिंग की जरूरतों के हिसाब से हो. .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply