HealthIndiaTrending

माता लक्ष्मी के रूठने पर मिलते हैं 4 संकेत, समय रहते जरूर कर लें जरूरी उपाय

Satya Report: माता लक्ष्मी के रूठने पर मिलते हैं 4 संकेत, समय रहते जरूर कर लें जरूरी उपाय

माता लक्ष्मी अगर आप पर प्रसन्न हों तो आपके घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। माता लक्ष्मी के रूठने पर दिक्कतें आपके जीवन में आ सकती हैं। माता लक्ष्मी के रूठने पर क्या संकेत आपको मिलते हैं और किन उपायों से आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं, आइए जानते हैं।
माता लक्ष्मी पर सबसे पहला और सबसे बड़ा संकेत यह मिलता है कि कई कोशिशों के बाद भी आपको धन संचित नहीं हो पाता। बार-बार किसी न किसी चीज पर आपको धन खर्च करना पड़ता है और आप उधारी में भी डूब जाते हैं। अगर आपके घर में रखे तुलसी, मनीप्लांट के पौधे सूख रहे हैं तो ये भी माता लक्ष्मी के रूठने का दूसरा सबसे बड़ा संकेत है।
अगर घर का झाडू बार-बार टूट जाता है तो समझ जाइए माता लक्ष्मी आप से रूठी हुई हैं, यह माता लक्ष्मी के नाखूश होने का तीसरा संकेत है। वहीं अगर घर में लोगों के बीच बनती नहीं है और कलह-कलेश होते हैं रहते हैं तो ये माता लक्ष्मी के रूठने का चौथा संकेत है। ऐसा आपके साथ भी हो रहा है तो कुछ उपाय आपको अवश्य करने चाहिए।
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको सबसे पहले अपने घर की साफ-सफाई करनी चाहिए। सूखे पौधों को घर से दूर कर देना चाहिए और अपनी गलतियों के लिए माता लक्ष्मी से क्षमा मांगनी चाहिए।
इसके बाद प्रत्येक शाम को कपूर और दीपक माता लक्ष्मी के सामने जलाना चाहिए और माता की पूजा करनी चाहिए। शाम के समय कपूर को जलाकर पूरे घर में इसका धुआं दिखाने से भी नकारात्मकता दूर होती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको मिलने लगता है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को लाल गुलाब का फूल माता को अर्पित करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply