BollywoodIndia

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 10वें दिन तोड़े ये रिकॉर्ड, 2025 की बनी दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म

Ranveer Singh Movie Dhurandhar Box Office Record Break In 10 Day

Dhurandhar Box Office Collection 10th Day: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज दर्शकों के सिर से उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। रिलीज के 10 दिन पूरे होने के बावजूद फिल्म का बूम लगातार जारी है। बॉक्स ऑफिस पर यह क्राइम-एक्शन फिल्म हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म के अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

दरअसल, फिल्म ने पहले हफ्ते ही 218 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद 8वें दिन 34.70 करोड़ और 9वें दिन 53.70 करोड़ रुपए कमाए। अब 10वें दिन यानी सेकेंड संडे तक फिल्म ने 48.24 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 354.64 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।

2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

इन सबके बीच आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ ने इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म सैयारा (329.73 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अनीत पड्डा और अहान पांडे की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म सैयारा अब पीछे रह गई है। इस सफलता ने रणवीर सिंह की क्राइम-एक्शन फिल्म को 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बना दिया है।

धुरंधर ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

सिर्फ इतना ही नहीं, 10वें दिन धुरंधर ने कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड भी चकनाचूर किया है। फिल्म ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर बजरंगी भाईजान (320.34 करोड़) और टाइगर जिंदा है (339.16 करोड़) को पछाड़ दिया है। इसके अलावा आमिर खान की जबरदस्त फिल्म पीके (340.8 करोड़) और रणबीर कपूर की संजू (342.57 करोड़) से भी धुरंधर आगे निकल गई है।

इस क्राइम-एक्शन फिल्म की सफलता में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस, थ्रिलिंग एक्शन और दर्शकों के बीच कहानी का क्रेज सबसे बड़ा कारण है। सेकेंड संडे तक फिल्म ने अपने दमदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साल 2025 की हिंदी फिल्मों में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

दर्शकों ने फिल्म के  क्रिटिक्स की जमकर तारीफ

फिलहाल, धुरंधर न केवल रिकॉर्ड्स तोड़ रही है बल्कि दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की सराहना भी पा रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने साबित कर दिया कि सही कहानी, मजबूत किरदार और थ्रिलिंग एक्शन से बॉलीवुड में किसी भी रिकॉर्ड को चुनौती दी जा सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply