CrimeIndia

पुणे जिले के मावल में हैवानियत: 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या

Pune Maval Child Physical Abuse Murder Maharashtra News

Maval Crime Case: महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चल रही चर्चाओं के बीच पुणे जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। मावल तालुका में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे बच्ची अचानक घर से लापता हो गई थी। रात में जब उसकी मां काम से घर लौटी तो बच्ची घर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

मावल क्षेत्र में लोगों में गहरा रोष

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी समीर कुमार मंडल (उम्र 35) ने बच्ची की स्थिति का फायदा उठाया। आरोपी बच्ची पर पिछले कई दिनों से नजर रखे हुए था और उसे घर के पास ही कुछ दूरी पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और अपराध को छिपाने के उद्देश्य से उसने बच्ची की हत्या की। रविवार सुबह जांच के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस अमानवीय घटना से मावल क्षेत्र में लोगों में गहरा रोष है।

ये भी पढ़े: Maharashtra News: ठाणे में अकेले चुनाव से पीछे हटी भाजपा, शिवसेना से बनी सहमति

मुंबई में नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले बढ़े

इस बीच पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 10 महीनों में मुंबई में नाबालिग लड़कियों के अपहरण के कुल 1,187 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में ऐसे 136 मामले सामने आए थे। पुलिस ने बताया कि दर्ज 1,187 मामलों में से 1,118 मामलों को सुलझा लिया गया है, जबकि शेष मामलों की जांच जारी है। इन आंकड़ों ने राजधानी मुंबई में महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply