IndiaTrending

जहां लोग ढूंढ रहे नौकरी, वहां ये शख्स कुत्ते घुमाकर हर महीने कमा रहा 4.5 लाख रुपये

Satya Report: आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है, जिस पर लोग खूब रिएक्शन देते हैं और प्यार दिखाते हैं। कभी-कभी ऐसी वीडियो लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय भी बन जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही दिलचस्प वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर काफी लोगों का ध्यान खींचा है।

जहां लोग ढूंढ रहे नौकरी, वहां ये शख्स कुत्ते घुमाकर हर महीने कमा रहा 4.5 लाख रुपये

हर महीने कमा रहा 4.5 लाख रुपए

वायरल वीडियो में महाराष्ट्र का एक शख्स दिखाई दे रहा है, जो कुत्ते टहलाकर हर महीने करीब 4.5 लाख रुपये कमाने का दावा कर रहा है। मजेदार बात यह है कि उसका भाई एमबीए करने के बाद एक अच्छी कंपनी में नौकरी करता है, लेकिन उसकी सैलरी सिर्फ ₹70,000 है। यानी डॉग वॉकर अपने एमबीए वाले भाई से लगभग 6 गुना ज्यादा कमाई कर रहा है। वीडियो के अनुसार यह शख्स दूसरों के कुत्तों को दिन में दो बार टहलाता है और इसके बदले अच्छी रकम चार्ज करता है। अभी तक उसकी असली पहचान सामने नहीं आई है, लेकिन यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही है .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply