Satya Report: क्या आप ऐसी जगह रहने की हिम्मत करेंगे जहां पड़ोसी कोई इंसान नहीं, बल्कि एक आत्मा हो? अमेरिका के फ्लोरिडा में बसा है कासाडागा, जहां मौत के बाद भी बातें खत्म नहीं होतीं। इसे दुनिया का साइकिक कैपिटल भी कहा जाता है, जहां विज्ञान के तर्क थम जाते हैं और आत्माओं के किस्से शुरू होते हैं।

Freepik .
Cassadaga Psychic City: आज के आधुनिक युग में जहां विज्ञान मंगल ग्रह पर जीवन तलाश रहा है, वहीं दुनिया के एक कोने में एक ऐसा शहर बसा है जो रूहानी ताकतों के दम पर टिका है। अगर आपसे कोई कहे कि वह आत्माओं से बात करता है, तो आप इसे अंधविश्वास ही बताएगें, लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित ‘कासाडागा’ (Cassadaga) की पूरी इकोनोमी ही इसी दावे पर चलती है। इसे दुनिया की साइकिक कैपिटल यानी मानसिक शक्तियों की राजधानी कहा जाता है।
आखिर क्यों कहते हैं इसे ‘साइकिक कैपिटल’?
कासाडागा कोई नॉर्मल सिटी नहीं है। यहां की गलियों में आपको डॉक्टर या इंजीनियर से ज्यादा मीडियम्स (आत्माओं से संपर्क कराने वाले लोग) और टैरो रीडर्स मिलेंगे। यहां रहने वाले लोगों का दावा है कि उनके पास ऐसी पारलौकिक शक्तियां हैं, जिनसे वे परलोक चले गए लोगों की आत्माओं से सीधा बात कर सकते हैं। ताज्जुब की बात यह है कि यहां इसे जादू-टोना नहीं, बल्कि एक आर्ट और धर्म की तरह माना जाता है।



