Technology

Motorola Edge 70 Pro: 6500mAh बैटरी और 50MP Sony सेंसर, लॉन्च हुआ दमदार प्रोसेसर वाला ये फोन

Satya Report: Motorola Mobile under 40000: ग्राहकों के लिए Motorola Edge 70 Pro को लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी की एज सीरीज का ये लेटेस्ट फोन तीन कलर ऑप्शन्स, मीडियाटेक ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 6500 एमएएच की बड़ी बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ आता है. IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आने वाले इस हैंडसेट को 3 साल ओएस और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे. आइए आपको बतात हैं कि ये फोन किस कीमत में आपको मिलेगा, इस फोन की बिक्री कब से शुरू होगी और इस डिवाइस में कौन-कौन सी खूबियां मिलेंगी.

Motorola Edge 70 Pro: 6500mAh बैटरी और 50MP Sony सेंसर, लॉन्च हुआ दमदार प्रोसेसर वाला ये फोन
Motorola Edge 70 Pro: 6500mAh बैटरी और 50MP Sony सेंसर, लॉन्च हुआ दमदार प्रोसेसर वाला ये फोन

Motorola Edge 70 Pro Price in India

भारत में इस लेटेस्ट फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपए, 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 41999 रुपए है. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी और एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट पर 2 हजार रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.ये फोन पैनटोन टी, पैनटोन लिली व्हाइट और पैनटोन टाइटन कलर में खरीद पाएंगे. उपलब्धता की बात करें तो फोन की बिक्री 29 अप्रैल 2026 से कंपनी की साइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी. मुकाबले की बात करें तो ये फोन OnePlus 13R 5g, Xiaomi 14 CIVI, Samsung Galaxy A55 5G, OnePlus Nord 5 5G और OPPO Reno10 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देता है. .

Motorola Edge 70 Pro Specifications

  • स्क्रीन: फोन में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले है जो 1.5K रिजॉल्यूशन ऑफर करती है. ये फोन 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.
  • चिपसेट: मोटोरोला ने इस लेटेस्ट फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्स्ट्रीम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है.
  • कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड/मैक्रो कैमरा और फ्रंट में 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है.
  • बैटरी: 90 वॉट टर्बो पावर वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 6500 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply