HealthIndiaTrending

क्यों अचानक टूटने लगते हैं दांत, किस विटामिन की कमी से होते हैं कमजोर, दांतों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं

Satya Report: दांत न सिर्फ चेहरे की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि आपके स्वस्थ होने की निशानी भी हैं। अगर आपके दांत कमजोर होकर टूटने लगे हैं तो इसकी वजह शरीर में इन विटामिन की कमी हो सकती है। जानिए दांतों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?

क्यों अचानक टूटने लगते हैं दांत, किस विटामिन की कमी से होते हैं कमजोर, दांतों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं

             Image Source : FREEPIK

किस विटमिन की कमी से दांत खराब होते है?

कुछ लोगों को लगता है की दांतों में बैक्टीरिया पैदा होने की वजह से दांत खराब होने लगे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि हमारे दांतों में बैक्टीरिया भी तभी लगते है, जब उनमें कुछ विटमिन की कमी होती है।

विटामिन ए- दांतों के लिए विटामिन-ए बहुत जरूरी है। विटामिन ए की कमी होने से दांतों के इपीथेलिएल सेल्स मरने लगते है। इपीथेलियल सेल्स दातों से कैल्शियम, फॉस्फेट, मैग्नीशियम और कार्बोनेट को इनामले से निकलने नहीं देता है, वही इनामले को दांतों के हेल्थ के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। इसके लिए आप खाने में डाइट में गाजर, पपीता, शकरकंद, डेयरी प्रोडक्ट्स और मछली आदि शामिल करें।

विटामिन सी- दांतों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-सी भी बहुत जरूरी है। इससे दांतों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। विटामिन-सी की कमी को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, मौसंबी आदि शामिल करने चाहिए।

विटामिन-डी- सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं बल्कि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए भी विटामिन डी जरूरी है। इससे दांतों में कैल्शियम का अवशोषण बेहतर तरीके से हो पाता है, जिससे दांत मजबूत होते हैं। विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए खाने में फिश ऑयल और विटामिन-डी सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। रोजाना धूप में बैठने से शरीर को विटामिन डी मिलता है।

विटामिन बी-12- दांतों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन बी12 भी अहम माना जाता है। इससे दांत कमजोर होने से बचते हैं। अगर दांत कमजोर हो जाते हैं तो पायरिया का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए दांतों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन B12 से भरपूर चीजें जैसे दूध, चिकन, मांस और मछली खाएं।

दांतों को मजबूत कैसे बनाएं?

दांतों को मजबूत बनाने के लिए साफ सफाई का ख्याल रखें। इसके लिए में खाना खाने के बाद ब्रश जरूर करें। खाने में दाग वाले फूड आइटम्स या ड्रिंक्स को शामिल न करें। अगर आप ऐसा कुछ पी रहे हैं तो पीने के बाद कुल्ला जरूर करें। हफ्ते में 2-3 बार ऑयल पुलिंग करें। इससे दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। .

Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply