CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

पति ने जिम जाने पर नाराज होकर की पत्नी की हत्या, घंटों बेड पर लिटाए रखा शव और फिर किया ये काम

कटघर के डबल फाटक इलाके में बुधवार सुबह स्क्रैप कारोबारी ने अपनी पत्नी की लोहे के हैंडल से वार कर हत्या कर दी। हत्या की वजह पत्नी का रोजाना जिम जाना बना, जिसका पति विरोध करता था। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने दिनभर पत्नी के शव को बेड पर लिटाए रखा।
पति ने जिम जाने पर नाराज होकर की पत्नी की हत्या, घंटों बेड पर लिटाए रखा शव और फिर किया ये काम
Ai

Satya Report: यूपी के मुरादाबाद में कटघर के डबल फाटक इलाके में बुधवार सुबह स्क्रैप कारोबारी ने अपनी पत्नी की लोहे के हैंडल से वार कर हत्या कर दी। हत्या की वजह पत्नी का रोजाना जिम जाना बना, जिसका पति विरोध करता था। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने दिनभर पत्नी के शव को बेड पर लिटाए रखा और शाम को खुद ही एंबुलेंस व पुलिस को फोन कर पत्नी के घायल होने की झूठी सूचना दी। शक होने पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

डबल फाटक टावर वाली गली निवासी शोभित और पूनम (32) की शादी 10 साल पहले हुई थी। पूनम रोज सुबह जिम जाती थी, जिसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे पूनम जैसे ही जिम से लौटकर घर आई, शोभित ने शटर खोलने वाले लोहे के हैंडल से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रहार इतना घातक था कि पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

पूनम की जान लेने के बाद शोभित ने शव को बेड पर लिटा दिया। पकड़े जाने के डर से उसने दिनभर किसी को जानकारी नहीं दी। शाम को उसने सरकारी एंबुलेंस और फिर डायल 112 को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी घायल पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस को बेड पर शव और सिर के जख्म देख शक हुआ। सख्ती से पूछताछ की गई तो शोभित ने हत्या की बात कबूल ली। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मुआयना किया। मृतका के भाई गुड्डू की तहरीर पर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर रही है। दंपति की एक बेटी आराध्या है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। .

मासूम से मां का साया छिना, पिता सलाखों के पीछे

इस हत्याकांड का सबसे दर्दनाक पहलू दंपति की मासूम बेटी आराध्या से जुड़ा है। अब उसके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है, वहीं पिता के जेल जाने की स्थिति में उसका भविष्य भी अधर में लटक गया है। परिवार के लोग उसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह सवाल हर किसी के मन में है कि आखिर इस मासूम का क्या कसूर था, जिसे एक झटके में मां-बाप दोनों से दूर होना पड़ रहा है।

जिम का विरोध या शक

पुलिस को जो शुरुआती कारण मिला है, वह जिम लेकर विवाद बताया जा रहा है। दरअसल, लगातार पत्नी पर नियंत्रण रखने की कोशिश, उसके फैसलों में दखल यह सब एक पजेसिव और आक्रामक मानसिकता की ओर इशारा करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में जिम जाना या अन्य दैनिक गतिविधियां सिर्फ बहाना बनती हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply