Delhi

जमानत मंजूर कराने के लिए रीडर ले रहा था 30 हजार, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा

Satya Report: सीबीआई ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में एक रीडर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एक वकील के मुवक्किल की जमानत अर्जी मंजूर करवाने के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 23 अप्रैल 2026 को तीस हजारी कोर्ट, दिल्ली में तैनात एक रीडर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह मामला एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी ने जमानत के बदले मांगे 30 हजार रुपये की मांग की थी.

जमानत मंजूर कराने के लिए रीडर ले रहा था 30 हजार, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा
जमानत मंजूर कराने के लिए रीडर ले रहा था 30 हजार, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा

शिकायत में बताया गया कि आरोपी रीडर ने एक महिला के मुवक्किल की जमानत अर्जी मंजूर करवाने के लिए उससे 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायत मिलते ही सीबीआई ने एक जाल बिछा, आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है.

पहली किस्त लेते हुए ही पकड़ में आया

CBI ने इंपुट के आधार पर 23 अप्रैल 2026 रीडर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पूरा प्लान बना लिया. जब आरोपों की शिकायतकर्ता रिश्वत की पहली किस्त 20 हजार रुपये देने पहुंचा तभी CBI ने उसे पकड़ लिया. आरोपी रंगे हाथ सीबीआई के हत्थे चढ़ गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

कौन है रिश्वत लेने वाला आरोपी का नाम?

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम संजीव सदाना है. वह तीस हजारी कोर्ट, दिल्ली के एएसजे-02 (अपर सेशन जज) के रीडर (वाचक) के पद पर तैनात था. इस मामले के सामने आने के बाद न्याय पालिका में हो रही इस धांधली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. साथ ही सवाल ये भी उठ रहा है कि कहीं जज भी इस खेल में शामिल तो नहीं है.

आरोपी को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि आगे कोर्ट के अंदर चल रहे रिश्वतखौरी के धंधे पर और भी खुलासे हो सकते हैं. .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply