Crime

19 साल बेटी का खौफनाक कांड: मां का सिर काट डाला, फिर कटी गर्दन के साथ पूरी रात छिपी रही

Satya Report: असम के पश्चिमी कार्बी आंगलोंग जिले में एक 19 साल की युवती ने अपनी ही मां की गला काटकर हत्या कर दी और वारदात के बाद आरोपी युवती पूरी रात मां के कटे हुए सिर के साथ छिपी रही। घटना जिले के डेरामुख लालुंग गांव की है। इस नृशंस वारदात ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

19 साल बेटी का खौफनाक कांड: मां का सिर काट डाला, फिर कटी गर्दन के साथ पूरी रात छिपी रही
19 साल बेटी का खौफनाक कांड: मां का सिर काट डाला, फिर कटी गर्दन के साथ पूरी रात छिपी रही

पिता और बहन पर भी किया हमला

आरोपी की पहचान 19 वर्षीय पूजा मलंग के रूप में हुई है। बुधवार रात करीब 10 बजे पूजा ने अपने घर के अंदर ही अपनी 42 वर्षीय मां अनुमाई मलंग का सिर काट डाला। इस दौरान उसने अपने पिता प्रेमेंद्र मलंग और अपनी बहन पर भी हमला किया। उन दोनों को भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। .

कटे सिर के साथ बिताई पूरी रात

पुलिस जांच में हुए खुलासे ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए है। पुलिस ने बताया कि जब पूजा के पिता और बहन ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उन्हें भी चोटें आईं। वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूजा अपनी मां का कटा हुआ सिर लेकर घर से बाहर निकल गई और गुरुवार सुबह तक पुलिस की पकड़ से दूर रही। उसने कथित तौर पर पूरी रात अपनी मां के कटे हुए सिर के साथ छिपकर बिताई। 

अंधविश्वास, जादू-टोना या कुछ और?

तलाशी के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास से एक हंसिया, कैंची और पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाला सिंदूर, तेल और मिट्टी का घड़ा बरामद हुआ है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन प्राथमिक जांच में इस हत्याकांड के तार अंधविश्वास और जादू-टोने  से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल बैथालांगसो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिवार में किसी भी तरह के घरेलू झगड़े की बात सामने नहीं आई है। अब पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि क्या युवती किसी तांत्रिक क्रिया में शामिल थी या मानसिक रूप से बीमार थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply