HealthIndia

ऐसे पहचानें शरीर में Vitamin B12 की कमी, देर करना हो सकता है खतरनाक

What Happens When Your Vitamin B12 Is Low In Body

Vitamin B12 Deficiency Signs: मनुष्य का शरीर कई तंत्रिकाओं और कोशिकाओं से मिलकर बना है। उसको सही ढंग से चलने में विटामिन और खनिजों की जरुरत होती है। यूं तो शरीर में मौजूद हर विटामिन का अपना आवश्यक कार्य होता है। लेकिन विटामिन बी 12 की कमी शरीर की तंत्रिकाओं और कोशिकाओं के बहुत जरूरी है।

विटामिन बी 12 दिल से लेकर दिमाग की नसों को काम करने में मदद करता है। इसकी कमी शरीर में कई तरह की समस्या पैदा कर सकती है जिसके लक्षणों को हमें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विटामिन बी12 मानव शरीर के लिए बहुत जरूरी है। ये लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण, डीएनए, मस्तिष्क और तंत्रिका कोशिकाओं के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। ध्यान रखने वाली बात ये है कि विटामिन बी12 की पूर्ति शरीर खुद नहीं कर पाता। यानी शरीर विटामिन बी12 नहीं बनाता है और इसके शाकाहारी स्रोत बहुत कम हैं। यही कारण है कि शाकाहारी लोगों में विटामिन बी12 की कमी सबसे ज्यादा देखी जाती है।

विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण

विटामिन बी12 की कमी शरीर के पूरे स्वास्थ्य के लिए भारी पड़ सकती है। इसकी कमी से कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, बार-बार थकावट की वजह से बुखार आना, सिर की नसों का दुखना, सिर में लगातार दर्द बना रहना, मुंह और जीभ में छाले होना, याददाश्त कमजोर होना हो सकता है। अगर लंबे समय तक विटामिन बी12 की कमी बनी रहती है तो शरीर की नसें कमजोर होना शुरू हो जाती हैं और खून भी गाढ़ा हो जाता है।

कितना विटामिन बी 12 है जरूरी

हमारे शरीर को विटामिन बी12 की जरूरत है। हर वयस्क के लिए रोजाना आहार में 2.4 माइक्रोग्राम की आवश्यकता होती है। जबकि गर्भवती महिलाओं में 2.6 माइक्रोग्राम और दूध पिलाने वाली माताओं को 2.8 माइक्रोग्राम की आवश्यकता होती है। विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत बहुत कम हैं और शरीर में इसके सही अवशोषण का भी ध्यान रखना होता है। इसके लिए दूध, दही, मक्खन, पनीर जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। ये चीजें सीधा पशुओं से मिलती हैं। इसके अलावा फोर्टिफाइड अनाज और सोया मिल्क का इस्तेमाल करें।

डॉक्टर की सलाह

मांसाहारी लोगों के लिए विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए कई चीजें मौजूद हैं। यदि आहार से विटामिन बी12 की कमी पूरी नहीं हो पा रही है तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट जरूर लें क्योंकि विटामिन बी12 की कमी को नजरअंदाज करना भविष्य की बड़ी बीमारियों को न्योता देना है। समय पर जांच के साथ-साथ सही आहार और जागरूकता जरूरी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply