Trending

अमर कॉलोनी मर्डर केस: आरोपी राहुल ने खोला राज, IRS अफसर की बेटी की हत्या के बाद चुराई कैश और ज्वेलरी बरामद

Satya Report: दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना इलाके में UPSC की तैयारी करने वाली, IRS अफसर की बेटी के हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. आरोपी राहुल की निशानदेही पर एक लाख रुपये से ज्यादा कैश और हत्या के बाद लूटी गई ज्वेलरी बरामद कर ली गई है.

अमर कॉलोनी मर्डर केस: आरोपी राहुल ने खोला राज, IRS अफसर की बेटी की हत्या के बाद चुराई कैश और ज्वेलरी बरामद
अमर कॉलोनी मर्डर केस: आरोपी राहुल ने खोला राज, IRS अफसर की बेटी की हत्या के बाद चुराई कैश और ज्वेलरी बरामद

पुलिस के मुताबिक, ये बरामदगी द्वारका के उसी होटल से हुई है जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी राहुल को साथ लेकर उसी होटल में सीन रीक्रिएशन भी किया था. पूछताछ में आरोपी अब तक रेप की दो वारदातें कबूल कर चुका है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है. इसके अलावा, पुलिस ने उन लोगों की भी पहचान कर ली है जिनसे आरोपी ने कर्ज लिया हुआ था.

जानकारी के लिए बता दें, दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के वरिष्ठ अधिकारी की IIT से पढ़ी 22 वर्षीय बेटी का रेप कर उसी के घर में हत्या कर दी गई. आरोपी ने इस घटना से कुछ वक्त पहले राजस्थान के अलवर में भी एक महिला का रेप किया था.

दक्षिण रेंज के संयुक्त पुलिस अयुक्त (जेसीपी) विजय कुमार ने जानकारी दी कि रेप और हत्या की जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी राहुल मीणा केवल 19 साल का है. वह आईआरएस अधिकारी के घर में ही पहले काम करता था. उसे द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया गया.

सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही से पता चला कि राहुल मीणा सुबह करीब 6.30 बजे कॉलोनी में आया और करीब 6.39 पर IRS अधिकारी के घर में घुसा. तकरीबन 7.20 पर वह घर से निकल जाता है. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता जिम जाते समय सुबह घर में ताला लगा देते थे और चाबियां घरेलू सहायक के लिए बाहर रख देते थे. राहुल को यह बात पता थी कि चाबियां कहां रखी जाती हैं. उसने बुधवार को घर में प्रवेश करने के लिए उन्हीं चाबियों का इस्तेमाल किया. .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply