रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के Q4 FY26 नतीजों के मुताबिक, कंपनी का कुल (कंसोलिडेटेड) शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 13% घटकर 16,971 करोड़ रुपये रह गया, जिससे मुनाफे पर दबाव साफ दिखता है. हालांकि, ऑपरेशंस से कमाई 13% बढ़कर 2.98 लाख करोड़ रुपये हो गई, यानी कंपनी की आय मजबूत बनी हुई है, लेकिन मुनाफा उतना नहीं बढ़ पाया.

Reliance Retail के नतीजे
रिलायंस रिटेल की ग्रॉस रेवेन्यू 10.8% बढ़कर 98,232 करोड़ रुपये रही. ऑपरेशंस से EBITDA 2.8% बढ़कर 6,690 करोड़ रुपये हुआ और मार्जिन 7.7% रहा. कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3,563 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 3,545 करोड़ रुपये के लगभग बराबर है.
Reliance Jio के नतीजे
Jio Platforms Limited का प्रदर्शन मजबूत रहा. कंपनी का शुद्ध मुनाफा 7,935 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 7,022 करोड़ रुपये था. तिमाही रेवेन्यू 12.7% बढ़कर 44,928 करोड़ रुपये और EBITDA 17.9% बढ़कर 20,060 करोड़ रुपये हो गया.
ARPU और सब्सक्राइबर ग्रोथ
जियो का ARPU (प्रति ग्राहक औसत कमाई) थोड़ा बढ़कर 214 रुपये हो गया. यह बेहतर ग्राहक उपयोग और मजबूत सब्सक्राइबर मिक्स के कारण हुआ. कंपनी के कुल यूजर्स 52.4 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं, जिनमें 26.8 करोड़ 5G यूजर्स शामिल हैं.
खबर अपडेट की जा रही है….



