फिल्ममेकर जैकी भगनानी ने हाल ही में अपनी पत्नी रकुल प्रीत सिंह के साथ रिश्ते को लेकर एक टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अब रकुल ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है और अपनी चुप्पी तोड़ी है।
जैकी का ‘सिचुएशनशिप’ वाला बयान
Jackky Bhagnani के Situationship वाले बयान पर Rakul Preet ने दी प्रतिक्रिया, मीडिया को लगाई फटकार
जैकी भगनानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हम एक तरह की ‘सिचुएशनशिप’ में हैं। इसका मतलब यह है कि हम एकदूसरे के लिए पूरी तरह समर्पित हैं, तभी हमने शादी की है, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि हमारे बीच हर छोटीबड़ी चीज पर खुलकर बात होती है।’ उनके इस बयान को लोगों ने गलत कॉन्टेक्स्ट में लेना शुरू कर दिया।
इसे भी पढ़ें:
रकुल ने जताई नाराजगी
इस विवाद पर रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए जवाब दिया। उन्होंने एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘आज हम इस बात पर खूब हंसे कि कैसे एक घंटे की बातचीत की सिर्फ एक लाइन को अचानक हेडलाइन बना दिया गया। कॉन्टेक्स्ट और बारीकियां मायने रखती हैं। खबरें सिर्फ क्लिकबेट पाने के लिए नहीं होनी चाहिए। अब समय आ गया है कि मीडिया प्लेटफॉर्म उन कहानियों के लिए थोड़ी और जिम्मेदारी लें, जिन्हें वे लिखते हैं।’
इसे भी पढ़ें:
शादी का सफर
गौरतलब है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 24 फरवरी, 2024 को गोवा में एक डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और तब से यह कपल अक्सर चर्चा में रहता है।