DharamIndia

Sita Navami Ke Upay: Maa Sita की कृपा पाने का Golden Chance, सीता नवमी पर सिंदूर का ये उपाय भरेगा खुशियों से झोली

Satya Report:

हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां सीता की विशेष पूजा और व्रत रखने का महत्व होता है। बता दें कि इस बार 25 अप्रैल 2026 को सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में भी कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिनको सीता नवमी के दिन करने से व्यक्ति के जीवन में सुखशांति और समृद्धि आती है। इस दिन किए गए उपायों से दांपत्य जीवन सुखमय होता है और श्रीराम और मां सीता की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सीता नवमी के कुछ विशेष उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानकी स्त्रोत का पाठ

Sita Navami Ke Upay: Maa Sita की कृपा पाने का Golden Chance, सीता नवमी पर सिंदूर का ये उपाय भरेगा खुशियों से झोली
Sita Navami Ke Upay: Maa Sita की कृपा पाने का Golden Chance, सीता नवमी पर सिंदूर का ये उपाय भरेगा खुशियों से झोली
सीता नवमी के दिन पूजा के समय शांत और श्रद्धापूर्वक जानकी स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इस दिन जानकी स्त्रोत का पाठ करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जातक को मां सीता की कृपा प्राप्त होती है। वहीं जीवन के कष्टों से भी निजात मिलता है। इस दिन जानकी स्त्रोत का पाठ करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

पीले वस्त्र पहनें

सीता नवमी के सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें। ऐसा शुभ माना जाता है। वहीं श्रीराम और मां सीता को भी पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें और पीले फूल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

पूजा के समय करें ये उपाय

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए इस दिन मां सीता और श्रीराम की एक साथ पूजा करनी चाहिए। इस दौरान मां सीता के माथे पर सात बार सिंदूर अर्पित करें। फिर वहीं सिंदूर अपने माथे पर भी लगाएं। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं का अंत होता है। वहीं जीवनसाथी के साथ भी रिश्ता मजबूत होता है।

दान करें ये वस्तुएं

सीता नवमी के दिन विवाहित महिलाएं मां जानकी को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित कर सकती हैं। इसके बाद मां सीता की विधिविधान से पूजा अर्चना करें। अब श्रृंगार की सामग्री किसी जरूरतमंद महिला को दान करें। इस उपाय को करने से घर की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। वहीं जीवन में सुखसमृद्धि आने लगती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply