Trending

गर्मी में तुलसी को सूखने से बचाने के लिए ऐसे करें देखभाल, हरा-भरा और घना बनाने में मिलेगी मदद

Satya Report: Tulsi ko sukhne se kaise bachayen: गर्मियों में कई बार तुलसी का पौधा सूखने लगता है। इसके सूखने के पीछे गर्म मौसम के अलावा भी कई कारण हो सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका पौधा हराभरा और घना रहे तो आपको उसकी देखभाल करते समय कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए। कई बार तुलसी का पौधा काफी घना हो जाताहै जबकि गमला छोटा पड़ जाता है।

गर्मी में तुलसी को सूखने से बचाने के लिए ऐसे करें देखभाल, हरा-भरा और घना बनाने में मिलेगी मदद
गर्मी में तुलसी को सूखने से बचाने के लिए ऐसे करें देखभाल, हरा-भरा और घना बनाने में मिलेगी मदद

ऐसी हालात में भी पौधा सूख सकताहै। तो आपको इसे दूसरे पॉट में ट्रांसफर करना चाहिए। इससे पौधे को सही पोषणमिल पाएगा। इस दौरान आपको सावधानी बरतनी चाहिए ताकि जड़ों को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके साथ ही मिट्टी भी बदलें। ध्यान रखें कि मिट्टी में ज्यादा नमी न हो। इससे जड़ गल सकती हैं। मिट्टी में नीम की खली और रेत मिलाएं। इससे पोषण के साथसाथ गमले में पानी की निकासी की व्यवस्था हो पाएगी।

पौधे को सुबहशाम धूप में रखें

आप तुलसी के पौधे को सुबहशाम के समय हल्की धूप में रखें। इसको दोपहर के समय तीखी धूप से बचाएं। जरूरत से ज्यादा पानी देने से भी बचें। अधिक पानी डालने से पौधा खराब हो सकता है। आप इसको धूप में रखने के बाद छायादार जगह पर ही रखें।

कटाईछटाई पर दें ध्यान

गर्मियों में तुलसी के पौधे को सूखने से बचाने के लिए आपको कटाईछटाई पर भी ध्यान देना चाहिए। सूखी हुईं पत्तियों को हटाते चलें। साथ ही मिट्टी की समयसमय पर गुड़ाई करें। तुलसी के पौधे पर मंजरियां हटाते रहें।

तुलसी के पौधे में डालें खाद

पौधे की ग्रोथ के लिए गमले में वर्मीकंपोस्ट मिलाएं। इसे आप बाजार से खरीद सकते हैं या फिर घर में बना सकते हैं। इसके अलावा गोबर की खाद तुलसी के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे पौधे के जड़ों के पास डालें। केले के छिलके से भी आप खाद बना सकते हैं। कीड़े लगने पर नीम का तेल या हल्दी का घोल पौधे में डालें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply