BollywoodIndia

खलनायक की खूंखारियत के साथ लौट रहे संजय दत्त, 1993 फिल्म का सीक्वल किया अनाउंस, किरदार की दिखी झलक

Satya Report: साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म खलनायक को आज भी लोग भूले नहीं हैं। इस फिल्म ने न केवल संजय दत्त को सुपरस्टार बनाया बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई की थी। ये फिल्म भारत समेत पूरी दुनिया में आज भी अपनी कमाल की कहानी के लिए चर्चित रहती है। अब खलनायक का सीक्वल बड़े पर्द पर लौट रहा है और इसका अनाउंसमेंट खुद संजय दत्त ने किया है। खलनायक रिटर्न्स नाम की इस फिल्म में एक बार फिर संजय दत्त धुआंधार एक्शन करते दिखने वाले हैं। आज शुक्रवार की शाम संदय दत्त ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में संजय दत्त अपने वही पुराने रौबदार अंदाज में एक्शन का धमाका करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा, ‘कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं, वे फिर से शुरू होती हैं। खलनायक रिटर्न्स।’

खलनायक की खूंखारियत के साथ लौट रहे संजय दत्त, 1993 फिल्म का सीक्वल किया अनाउंस, किरदार की दिखी झलक
खलनायक की खूंखारियत के साथ लौट रहे संजय दत्त, 1993 फिल्म का सीक्वल किया अनाउंस, किरदार की दिखी झलक

फर्स्ट लुक में क्या है?

अनाउंसमेंट वीडियो में संजय दत्त एक अलग और दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। वो सिगरेट जलाते हैं और जमीन पर लेटे एक आदमी को धमकाते हैं। साथ ही वो ओरिजिनल डायलॉग भी बोलते हैं: ‘नायका नहीं खलनायक हूं मैं।’ जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दें कि खलनायक संजय दत्त की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है और 1990 के दशक के बॉलीवुड की एक महत्वपूर्ण फिल्म मानी जाती है। 1993 में रिलीज हुई इस एक्शन क्राइम ड्रामा का निर्देशन सुभाष घई ने किया था और इसमें संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, राखी, अनुपम खेर और राम्या कृष्णा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। कहानी बल्लू के जेल से भागने और उसे पकड़ने के मिशन पर आधारित है, जिसमें माधुरी दीक्षित का गुप्तचर किरदार कहानी का केंद्र बन जाता है। संजय दत्त की दमदार उपस्थिति और खलनायक की छवि ने इस भूमिका को यादगार बना दिया।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर, खलनायक 1993 की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बनकर उभरी और इसे एक व्यावसायिक सफलता माना गया। इसके संगीत का भी इसकी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान था, विशेष रूप से मेगा हिट गीत ‘चोली के पीछे क्या है’ का। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा और समीक्षकों ने भी अभिनय, संगीत और मनोरंजन के लिहाज से इसकी काफी प्रशंसा की। यह फिल्म आज भी एक लोकप्रिय फिल्म बनी हुई है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply