IndiaTrending

AAP में हलचल, संजय सिंह ने बागी सांसदों पर कार्रवाई की मांग उठाई

Satya Report: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। AAP सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह सभापति को पत्र सौंपकर पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

AAP में हलचल, संजय सिंह ने बागी सांसदों पर कार्रवाई की मांग उठाई
AAP में हलचल, संजय सिंह ने बागी सांसदों पर कार्रवाई की मांग उठाई

मैं माननीय राज्यसभा सभापति को एक पत्र प्रस्तुत करूँगा, जिसमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कारण राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी, क्योंकि यह संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत स्वेच्छा से अपनी पार्टी…

— Sanjay Singh AAP April 24, 2026

संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि राघव चड्ढा और अशोक मित्तल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने और सांसद संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद अब इन नेताओं पर दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्यता की कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले सांसदों की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की अपील की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद AAP की अंदरूनी राजनीति में उथलपुथल बढ़ गई है और पार्टी नेतृत्व इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने के संकेत दे रहा है। वहीं राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को बड़े राजनीतिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply