Satya Report: Soya chaap tikka recipe: दिल्ली के स्ट्रीट फूड काफी मशहूर हैं। यह चटोरों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं। यहां एक से बढ़कर एक कई स्वादिष्ट चीजें मिलती हैं उन्हीं में से एक है सोया चाप। सोया चाप उत्तर भारत का एक ऐसा ही व्यंजन है जिसे ‘शाकाहारियों का चिकन’ भी कहा जाता है। दिल्ली में शाम के समय कई स्ट्रीट वेंडर लजीज सोया चाप टिक्का बेचते हैं, जिसे रूमाली रोटी या नान के साथ खाया जा सकता है। दिल्ली आने वाले खाने के शौकीन लोग ‘दिल्ली की सोया चाप’ का स्वाद लेना कभी नहीं भूलते हैं। आइए जानते हैं घर पर दिल्ली स्टाइल सोया चाप कैसे बनाएं। अगर आपके पास तंदूर नहीं है तो भी आप घर में इसे बना सकते हैं। इसमें स्मोकी फ्लेवर के लिए आप लास्ट में कोयले का धुआं दे सकते हैं।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
910 सोया चाप
1 प्याज
1 बड़ा चम्मच तेल
½ कप दही
3 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1 छोटा चम्मच काला नमक
½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
½ छोटा चम्मच चाट मसाला
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच पुदीना पाउडर
½ छोटा चम्मच काली मिर्च
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
कटा हुआ हरा धनिया
नींबू का रस
स्वादानुसार नमक
दही में सभी मसाले मिलाकर मैरिनेट मिश्रण तैयार करें। इसके बाद सोया चाप के टुकड़ों को इसमें डालकर अच्छी तरह मिला लें। लगभग एक घंटे के लिए अलग रख दें। फिर टुकड़ों में कटा हुआ प्याज लगाकर उन्हें सींक में पिरोएं। ओवन में पकाएं। सोया चाप पूरी तरह पक जाने पर, उन्हें प्लेट में सजा लें। नींबू के रस और बारीक कटे हरा धनिया से सजाकर चटनी के साथ परोसें।
बिना तंदूर के घर पर इस तरह बनाएं सोया चाप टिक्का
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
सोया चाप – 45 स्टिक्स
दही – 1/2 कप
अदरकलहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हल्दी – 1/4 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
चाट मसाला – 1/2 चम्मच
कसूरी मेथी – 1 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
सरसों का तेल – 1 बड़ा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
शिमला मिर्च और प्याज – कटे हुए
बटर/तेल – सेकने के लिए
बनाने की विधि
सबसे पहले आपको चाप स्टिक्स को हल्का उबालना होगा। फिर उन्हें स्टिक से निकालकर टुकड़ों में काट लें। इसके बाद मैरिनेशन की तैयारी करें। इसके लिए एक बाउल में दही, अदरकलहसुन पेस्ट, सारे मसाले, नींबू रस और सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें आपको सोया चाप डाल देना है। इसे कम से कम 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें।
फिर मैरिनेटेड चाप के साथ प्याज और शिमला मिर्च को सीख में लगाएं। आपके पास तंदूर नहीं है तो आप तवा या पैन का इ्स्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नॉनस्टिक पैन में थोड़ा बटर या तेल डालें।
फिर मध्यम आंच पर चाप को चारों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। अगर आपके पास ओवन है तो उसमें भी आप सोया चाप टिक्का बना सकते हैं। इसके लिए 200°C पर 15–20 मिनट बेक करें। फिर बीच में एक बार पलट दें। इसके अलावा आप एयर फ्रायर भी इसे बना सकते हैं। उसे 180°C पर 10–12 मिनट तक एयर फ्राय करें। ऊपर से धनिया और नींबू डालें। साथ में पुदीना चटनी और प्याज रिंग्स सर्व करें।



