BusinessIndia

कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्ढा, पत्नी परिणीति हैं उनसे कई गुना रईस

Satya Report: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है, उन्होंने दावा किया है कि पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में 7 सांसद उनके साथ हैं और वे सभी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं. उनका दावा है कि जो पार्टी पहले दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा करती थी, वह अब साफसुथरी राजनीति और ईमानदार शासन से दूर हो गई है, जिससे पार्टी के अंदर गहरी नाराजगी पैदा हुई है.

कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्ढा, पत्नी परिणीति हैं उनसे कई गुना रईस
कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्ढा, पत्नी परिणीति हैं उनसे कई गुना रईस

राघव चड्ढा की कुल संपत्ति

राघव चड्ढा की कुल संपत्ति की बात की जाए तो उनकी कुल नेटवर्थ कई बड़े नेताओं के मुकाबले काफी कम है. 2024 के उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 36 लाख रुपए की है, जिसमें उनके पास 14 लाख रुपए कैश, 6 लाख रुपए के बांड, 52 हजार रुपए की एलआईसी की पॉलिसी, एक स्विफ्ट डिजायर कार और 90 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी है.

परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ

परिणीति चोपड़ा की कमाई का पैमाना राघव चड्ढा से काफी अलग है. रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 74 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और लंबे समय से हिंदी सिनेमा में सक्रिय रहने से बनी है.

बताया जाता है कि उनके पास बांद्रा में करीब 22 करोड़ रुपये का घर है और कई लग्जरी कारें भी हैं. इनमें Range Rover Vogue , Audi Q4 और Audi Q7 शामिल हैं. इन आंकड़ों के आधार पर, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कुल संयुक्त संपत्ति करीब 74.5 करोड़ रुपये बनती है, जिसमें ज्यादातर हिस्सा परिणीति चोपड़ा का है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply