Satya Report: Summer Face Pack: गर्मी आते ही ऑयली स्किन वालों की परेशानी बढ़ जाती है। चेहरे पर अतिरिक्त तेल, पसीना और चिपचिपाहट न सिर्फ लुक खराब करते हैं, बल्कि पिंपल्स और स्किन इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ा देते हैं। इस समस्या को पूरी तरह से तो दूर नहीं किया जा सकता है लेकिन कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप कुछ राहत जरूर पा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप स्किन को बिना साइड इफेक्ट के फ्रेश और क्लीन रख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे Summer Face Packs के बारे में बता रहे हैं, जो खासतौर पर ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद हैं। इससे आपको पसीना, ऑयल और चिपचिपाहट को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इंस्टेंट फ्रेश लुक भी मिल सकता है। किसी भी प्रकार का घरेलू नुस्खा आजमाने से पहले आपको पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए, ताकि स्किन प्रॉब्लम से बचा जा सके।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी ऑयल में ऑयल कंट्रोल करने के प्राकृतिक गुण होते हैं। यह पैक लगाने से एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं यह फेस पैक स्किन को ठंडक देता है। इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1–2 चम्मच गुलाब जल की जरूरत होगी। सभी चीजों को मिक्स करें औप चेहरे पर लगाएं।
नीम और हल्दी फेस पैक
नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह भी ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद होता है। स्किन को डीप क्लीन करता है। इसके साथ ही ऑयल प्रोडक्शन बैलेंस करता है। इसे बनाने के लिए नीम पाउडर या पेस्ट लें। उसमें एक चुटकी हल्दी और थोड़ा पानी या दही मिलाएं।
खीरा और एलोवेरा जेल फेस पैक
गर्मी में स्किन को ठंडक देने के लिए आप यह पैक लगा सकते हैं। यह स्किन को हाइड्रेट करता है। साथ ही चेहरे की चिपचिपाहट को कम करता है। साथ ही स्किन को फ्रेश लुक देता है। इसे बनाने के लिए खीरे के रस में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और लगाएं।
बेसन और दही फेस पैक
यह फेस पैक ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद बताया जाता है। स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल हटाता है। साथ ही टैनिंग कम करने में मदद करता है।
स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इसे बनाने के लिए आप 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही और थोड़ा गुलाब जल मिलाएं।
Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”



