BollywoodIndia

सीएम योगी ने शेर के साथ खिंचवाई तस्वीर तो डायरेक्टर बने रवि किशन, पोज देने की बताने लगे ट्रिक

Satya Report: गोरखपुर के नए इको पार्क से एक मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्क की हरियाली का आनंद लेते दिख रहे हैं। जबकि सांसद रवि किशन उनके फोटोग्राफर बन गए। हाथ में मोबाइल लेकर रवि किशन खुद उनकी तस्वीरें खींचते नजर आए।

सीएम योगी ने शेर के साथ खिंचवाई तस्वीर तो डायरेक्टर बने रवि किशन, पोज देने की बताने लगे ट्रिक
सीएम योगी ने शेर के साथ खिंचवाई तस्वीर तो डायरेक्टर बने रवि किशन, पोज देने की बताने लगे ट्रिक

उनका वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, जिसमें सीएम योगी टायरों से बनी शेर की मूर्ति के पास पोज देते नजर आ रहे हैं, वहीं रवि किशन उन्हें देखकर फोटो क्लिक करते हुए उन्हें बता रहे हैं कि वो कैसे पोज दें।

वो उन्हें बता रहे हैं कि वो सामने आकर खड़े हों और लो एंगल से उनकी तस्वीर ली जाए। इस पर सीएम बोल रहे हैं कि ये शूटिंग पर आ गए हैं। इस पर रवि किशन कहते हैं कि उन्होंने जीवन में यही सीखा।

दोनों नेताओं का यह हल्काफुल्का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे उनका सादा और मजेदार अंदाज बता रहे हैं।

शेर के स्टेच्यू के साथ सीएम योगी जी

डायरेक्शन दे रहे सांसद रवि किशन pic.twitter.com/PEv7LDYctk

— Jitendra Verma April 24, 2026

रवि किशन और सीएम योगी के ऐसे हंसी मजाक वाले वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। कभी सीएम ने रवि के कई घरों का जिक्र करते हुए चुटकी ली तो कभी रवि किशन ने खुद को सीएम का स्ट्रेस बस्टर बताया।

ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपने संबंधों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि योगी जी उनका आनंद लेते हैं और वह सीएम को खुश रखने का जरिया हैं। हालांकि इसपर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए इसे “सर्कस” करार दिया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply