DharamIndia

Numerology: इस मूलांक के लोगों के आगे घुटने टेकती है हर मुश्किल, जीतोड़ मेहनत से रातों-रात बदलते हैं अपनी तकदीर!

Satya Report: Numerology: अंकज्योतिष अनुसार, हमारा जन्म जिस तारीख में हुआ है उससे हमारे स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ पता लग सकता है। हर जन्म तारीख का कोई न कोई मूलांक होता है और ये मूलांक किसी न किसी ग्रह से संबंधित होते हैं। जैसे महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है तो वहीं महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 माना जाता है। आज हम आपको मूलांक 9 के बारे में ही बताएंगे। मंगल के कारण इस मूलांक के लोगों में साहस और ऊर्जा कूटकूटकर भरी होती है। जिसके चलते ये हर मुश्किल को धूल चटाने में सफल होते हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 9 वालों की खास बातें।

Numerology: इस मूलांक के लोगों के आगे घुटने टेकती है हर मुश्किल, जीतोड़ मेहनत से रातों-रात बदलते हैं अपनी तकदीर!
Numerology: इस मूलांक के लोगों के आगे घुटने टेकती है हर मुश्किल, जीतोड़ मेहनत से रातों-रात बदलते हैं अपनी तकदीर!

मूलांक 9 वालों की खूबियां

  1. मूलांक 9 का स्वामी मंगल है, जिसे ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल की ऊर्जा ही इन लोगों को निडर और साहसी बनाती है।
  2. कहते हैं मूलांक 9 वाले जब किसी काम को करने की ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
  3. जीवन में चाहे कैसी भी चुनौतियां क्यों न आ जाएं ये कभी हार नहीं मानते हैं।
  4. जहां अन्य लोग मुश्किलों को देखकर हार मान लेते हैं, वहीं मूलांक 9 वाले लोग चुनौतियों से लड़कर जीत हासिल करते हैं।
  5. इनके जीवन का संघर्ष इन्हें फौलाद बना देता है।
  6. इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये हर हार से सबक लेते हैं और गिरने के बाद पहले से ज्यादा ताकत के साथ फिर से खड़े हो जाते हैं।
  7. इनकी शुरुआती जिंदगी भले ही उतारचढ़ाव भरी होती है, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर ये अपनी तकदीर पूरी तरह बदल देते हैं। 
  8. ऊपर से ये लोग भले ही कठोर दिखाई देते हैं लेकिन अंदर से बहुत कोमल होते हैं। किसी का दुख इनसे देखा नहीं जाता इसलिए ये तुरंत मदद के लिए तैयार हो जाते हैं। 
  9. ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं और समय बर्बाद करना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply