Satya Report: Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। एक्शन थ्रिलर इस फिल्म ने पांचवें हफ्ते में 19.42 करोड़ रुपये का हिंदी नेट कलेक्शन किया है, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बरकरार है।

फिल्म ने शुक्रवार को 2.70 करोड़ रुपये से शुरुआत की, फिर वीकेंड पर जबरदस्त उछाल देखा गया। शनिवार को फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये और रविवार को 5.20 करोड़ रुपये की कमाई की।
भारत में 1122 करोड़ पार
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 1,122.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,766.12 करोड़ रुपये हो चुका है। इसमें से 422.50 करोड़ रुपये विदेशों से आए हैं। अब फिल्म तेजी से 1800 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।
पांचवें हफ्ते की कमाई में टॉप5 में एंट्री
पांचवें हफ्ते में शानदार कमाई के दम पर ने हिंदी फिल्मों की पांचवें हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में टॉप5 में जगह बना ली है। इसने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
5वें हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 हिंदी फिल्में
धुरंधर – ₹51.25 करोड़
छावा – ₹30.05 करोड़
स्त्री 2 – ₹24.65 करोड़
धुरंधर 2: द रिवेंज – ₹19.42 करोड़
यूआरआई: द सर्जिकल स्ट्राइक – ₹18.74 करोड़
हफ्तेवार भारत में कुल कमाई
पहला हफ्ता: ₹674.17 करोड़
दूसरा हफ्ता: ₹263.65 करोड़
तीसरा हफ्ता: ₹110.60 करोड़
चौथा हफ्ता: ₹54.70 करोड़
पांचवां हफ्ता: ₹19.42 करोड़
कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
भारत नेट: ₹1,122.54 करोड़
भारत ग्रॉस: ₹1,343.62 करोड़
ओवरसीज ग्रॉस: ₹422.50 करोड़
वर्ल्डवाइड ग्रॉस: ₹1,766.12 करोड़
सिनेमाघरों में नई फिल्में रिलीज होने के बावजूद ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। पांचवें हफ्ते में भी फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो बड़ी कमर्शियल फिल्मों के लिए कम ही देखने को मिलता है।



