CricketIndia

राष्ट्रमंडल खेल-ओलंपिक ही नहीं एशियाड की भी मेजबानी करना चाहता है भारत, दो बार पहले हो चुका है आयोजन

Satya Report: भारत ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने की कोशिश और 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के अधिकार मिलने के बाद एशियाड कराने की भी चाहत दिखाई है। इस महीने की शुरुआत में भारतीय ओलंपिक संघ ने ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया को 2038 में एशियाड की मेजाबनी करने में दिलचस्पी को लेकर पत्र दिया। 2026 में एशियाड जापान के आइचीनागोया में, 2030 में दोहा में और 2034 में रियाद में होगा।

राष्ट्रमंडल खेल-ओलंपिक ही नहीं एशियाड की भी मेजबानी करना चाहता है भारत, दो बार पहले हो चुका है आयोजन
राष्ट्रमंडल खेल-ओलंपिक ही नहीं एशियाड की भी मेजबानी करना चाहता है भारत, दो बार पहले हो चुका है आयोजन

भारत ने 1951 में पहली बार होस्ट किए थे। आखिरी बार इसका आयोजन 1982 में हुआ था। दोनों बार खेल नई दिल्ली में हुए थे। 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स अहमदाबाद में होंगे। मेजबानी मिलने पर 2036 ओलपिंक भी यहीं होने की संभावना है। एशियाड को भी यहीं कराने की योजना होगी। चीन के सान्या में गुरुवार को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया की कार्यकारी बोर्ड मीटिंग में भारत के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। यह तय हुआ कि ओसीए की टीम देश का दौरा करेगी।

ओसीए को पत्र लिखा

आईओए के सीईओ रघुराम अय्यर ने भारत की दिलचस्पी की पुष्टि की और कहा कि ओलंपिक संस्था ने इस महीने की शुरुआत में ओसीए अध्यक्ष कतर के शेख जोआन बिन हमद अल थानी को पत्र लिखा था। अय्यर ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘हम एशियन गेम्स को भारत में कराने के इच्छुक हैं। हम ओसीए से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें पत्र लिखकर अपनी दिलचस्पी बता चुके हैं। हम ओसीए से बातचीत करेंगे।’

ओलंपिक से ज्यादा खेल और खिलाड़ी

भारत के अलावा, दक्षिण कोरिया और मंगोलिया ने भी अब तक 2038 एशियन गेम्स की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाई है। हिस्सा लेने वाले एथलीटों की संख्या के हिसाब से एशियन गेम्स को ओलंपिक से बड़ा माना जाता है। इसमें अक्सर लगभग 12,000 एथलीट होते हैं, जबकि ओलंपिक में लगभग 10,500 होते हैं। इसमें खेलों की संख्या भी अधिक है। चीन के हांग्जू में हुए पिछले एशियन गेम्स में 40 खेल थे, जबकि 2024 के पेरिस ओलंपिक्स में 32 खेल थे।

एशियन गेम्स की मेजबानी सही कदम

एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि 2038 में एशियन गेम्स की मेजबानी करना एक सही कदम है। अहमदाबाद और गुजरात के दूसरे हिस्सों में खेल और आधारभूत संरचना में हो रहे निवेश को देखते हुए खर्च काफी कम हो जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘अगले तीन से चार सालों में अहमदाबाद में बहुत सारी जगहें तैयार हो जाएंगी। ये जगहें खेल की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही हैं। अगर भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल कर लेता है, तो एशियन गेम्स का भी बेहतरीन आयोजन होगा क्योंकि ज्यादातर जगहों का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।’

2036 ओलंपिक की तैयारी

अधिकारी ने कहा, ‘अगर भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी नहीं भी मिलती है तो 2038 एशियाड की मेजबानी से आधारभूत संरचना का अच्छा इस्तेमाल होगा। साथ ही देश को भविष्य के ओलंपिक के लिए मेजबानी का काफी अनुभव भी मिल जाएगा।’ गुजरात सरकार ने 2036 ओलंपिक की तैयारी के तहत अहमदाबाद और गांधीनगर में बड़े पैमाने पर खेल परिसरों का निर्माण शुरू कर दिया है।

आईपीएल के बीच दिल्लीलखनऊ समेत 6 मैदानों को एनजीटी का नोटिस

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने जिन स्टेडियमों को नोटिस जारी किया उनमें अरुण जेटली स्टेडियम, इकाना स्टेडियम, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम और सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल के मैच होते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply