CricketIndia

विराट कोहली को गुजरात के 30 साल के गेंदबाज से खतरा? RCB vs GT मैच में इन 3 प्लेयर्स बैटल पर रहेंगी नजरें

Satya Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 34वां मैच खेला जाएगा। इस आईपीएल सीजन दोनों ही टीमों के बस एक से बढ़कर एक धाकड़ प्लेयर्स की फौज है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्हें एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। RCB के पास बल्लेबाजी में विराट कोहली, रजत पाटीदार, टिम डेविड जैसे धाकड़ बैटर हैं, वहीं गेंदबाजी में उनके पास भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या हैं। वहीं GT की टीम में शुभमन गिल और जोस बटलर हैं। वहीं बॉलिंग में उनके पास कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे ऑप्शंस मौजूद हैं। हम आपको इस मैच से जुड़े 3 बड़े प्लेयर बैटल के बारे में बताएंगे जिसपर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

विराट कोहली को गुजरात के 30 साल के गेंदबाज से खतरा? RCB vs GT मैच में इन 3 प्लेयर्स बैटल पर रहेंगी नजरें
विराट कोहली को गुजरात के 30 साल के गेंदबाज से खतरा? RCB vs GT मैच में इन 3 प्लेयर्स बैटल पर रहेंगी नजरें

विराट कोहली बनाम कगिसो रबाडा

IPL में अब तक कगिसो रबाडा का पलड़ा विराट कोहली के खिलाफ भारी नजर आ रहा है। विराट ने अब तक रबाडा के खिलाफ 32 गेंदों में 36 रन बनाए हैं, वहीं रबाडा ने उन्हें अब तक तीन बार आउट किया है। रबाडा IPL 2026 में अब तक शानदार फॉर्म में दिखे हैं, उन्होंने छह मैचों में 9.73 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए हैं। खास बात यह है कि इनमें से सात विकेट उन्होंने पावरप्ले में लिए हैं। दूसरी ओर, कोहली IPL 2026 में RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने छह मैचों में 157.32 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं। ऐसे में इस मैच में विराट को 30 साल के रबाडा के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी करना होगा।

जोस बटलर बनाम भुवनेश्वर कुमार

RCB के बॉलिंग अटैक की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार करेंगे जो नई गेंद से टीम को सफलता दिलाने में माहिर हैं। भुवी IPL 2026 में RCB के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज है। उन्होंने अब तक छह मैचों में 8.33 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए हैं। दूसरी ओर गुजरात अपने टॉप तीन बल्लेबाजों पर बहुत ज्यादा निर्भर है। उनका मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर नजर आ रहा है। इस सीजन में बटलर ने छह पारियों में 156.06 के स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए हैं। भुवनेश्वर ने T20 क्रिकेट में बटलर को काफी परेशान किया है। वह टी20 में अब तक 7 बार बटलर को आउट कर चुके हैं, वहीं 96 गेंदों में केवल 106 रन दिए हैं। ऐसे में बटलर को इस मैच में भुवी से सावधान रहना होगा।

राशिद खान बनाम फिल साल्ट

GT के अनुभवी स्पिनर राशिद खान ने फिल साल्ट के खिलाफ अब तक टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छी बॉलिंग की है। अफगानी स्पिनर ने साल्ट को अब तक आठ गेंदों में दो बार आउट किया है। फिल साल्ट अब तक राशिद की गेंदबाजी के खिलाफ अब सिर्फ सात रन ही बनाए हैं। GT के इस स्टार खिलाड़ी ने 7.70 की शानदार इकॉनमी रेट से रन खर्च करते हुए छह मैचों में छह विकेट अपने नाम किए हैं। साल्ट ने बेंगलुरु में इस मैदान पर खेले गए पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 38 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली थी। कुल मिलाकर इस सीजन उन्होंने छह पारियों में 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply