CricketIndia

‘क्यों न सभी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए?’ आईपीएल के बीच दिल्ली-लखनऊ समेत 6 मैदानों को एनजीटी का नोटिस

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने छह क्रिकेट स्टेडियम और उनके संघों को नोटिस जारी किया है। इनमें दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम और लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम शामिल है। एनजीटी ने पूछा है कि क्रिकेट ग्राउंड के रखरखाव के लिए पानी के इस्तेमाल पर उसके निर्देशों का पालन न करने पर उनकी गतिविधियां क्यों न रोक दी जाएं?

‘क्यों न सभी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए?’ आईपीएल के बीच दिल्ली-लखनऊ समेत 6 मैदानों को एनजीटी का नोटिस
‘क्यों न सभी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए?’ आईपीएल के बीच दिल्ली-लखनऊ समेत 6 मैदानों को एनजीटी का नोटिस

अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल और अफरोज अहमद की की प्रमुख पीठ ने 16 अप्रैल को यह आदेश दिया। यह सुनवाई 2021 के आदेश का पालन हो रहा है या नहीं को लेकर हो रही थी। प्राधिकरण ने क्रिकेट ग्राउंड के रखरखाव के लिए क्रिकेट संघों को भूजल की जगह बारिश के पानी का इस्तेमाल का निर्देश दिया था।

इन स्टेडियमों को नोटिस जारी

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम और कटक के बाराबती स्टेडियम को नोटिस जारी हुआ है।

क्यों न सभी गतिविधियां रोक दी जाएं

एनजीटी ने अपने आदेश में कहा, ‘आवेदक के वकील का कहना है कि इन छह स्टेडियम में सभी गतिविधियां पूरी तरह से रोक दी जानी चाहिए। उन्हें वहां कोई भी खेल आयोजन की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। ऐसे में इन छह स्टेडियम को नोटिस जारी किया जाता है कि वे बताएं कि प्राधिकरण के आदेश का पालन न करने और जरूरी जानकारी जमा न करने के आधार पर उनकी सभी गतिविधियां क्यों न रोक दी जाएं।’

इन मैदानों में होते आईपीएल के मैच

अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू मैदान है। इकाना स्टेडियम लखनऊ सुपर जायंट्स का घरेलू मैदान है, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम सनराइजर्स हैदराबाद का घरेलू मैदान है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स घरेलू मैच खेलती है।

पांच मैदानों ने दिया जवाब

केंद्रीय भूजल प्राधिकरण ने 15 अप्रैल को महीने और साल में मैदानों की सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले पानी, उपचारित पानी का हिस्सा और मिले ताजे पानी के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी दी थी। पांच मैदान और संघों सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, ग्रीन पार्क स्टेडियम, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने जवाब दिया था।

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने क्या बताया

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने सीडीडब्ल्यूए को बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना मुमकिन नहीं है। वह राजकोट महानगर पालिका से मिलने वाले 1 लाख लीटर/दिन उपचारित पानी का इस्तेमाल कर रहा है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने पुणे के गहुंजे स्टेडियम में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट लागू किया है और एसटीपी बनाने की तैयारी में भी है।

सचिन तेंदुलकर कैसे बने 100 करोड़ की डील वाले पहले क्रिकेटर?

मार्क मस्कारेन्हास से जुड़ने से पहले सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा विज्ञापन करार सालाना लगभग 16 लाख रुपये का था। मार्क मस्कारेन्हास ने उनके साथ पांच साल के लिए 25 करोड़ रुपये का करार किया। साल 2001 में सचिन तेंदुलकर के साथ 100 करोड़ रुपये का करार किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply