Satya Report: गर्मी का असर न सिर्फ हमारी पेट पर पड़ता है बल्कि इससे स्किन भी डैमेज होती है. चिलचिलाती धूप की वजह से स्किन पर टैनिंग होती है क्योंकि सन एक्सपोजर त्वचा को खराब करता है. माना जाता है कि अगर टैनिंग को समय रहते रिमूव न किया जाए तो ये लंबे समय तक स्किन डार्क ही रहती है. आसान भाषा में इसे जिद्दी टैनिंग कहते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बॉडी में मेलेनिन बढ़ने के कारण, त्वचा में नमी की कमी और ठीक से पोषण न मिलने की वजह से भी स्किन के डार्क होने का डर बना रहता है. टैनिंग को कम या दूर करने के लिए डीटैन भी किया जाता है. स्किन केयर में डीटैन आजकल ट्रेंड में जिसमें लोग पार्लर या सैलून में महंगी प्रोडक्ट्स से स्किन को फेयर करने की कोशिश करते हैं.

वैसे आप देसी तरीकों को घर में अपनाकर ही डीटैन कर सकते हैं. इन तरीकों की खासियत है कि इनके साइड इफेक्ट्स कम है. चलिए आपको बताते हैं उन देसी तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आप घर पर डीटैन कर सकते हैं.
स्किन केयर का तरीका डीटैन क्या होता है?
यूवी किरणों, तेज धूप और गर्मी के कारण स्किन पर आने वाली डार्कनेस टैनिंग कहलाती है. अगर यूवी किरणों के कारण स्किन पर काली परत या हाइपरपिगमेंटेशन जमी हो तो इसे हटाना डीटैन कहलाता है. इस प्रोसेस में मेलेनिन को कम करने की कोशिश की जाती है. साथ ही स्किन के डेड सेल्स को रिमूव करके इसे क्लीन, शाइन और इवन टोन का बनाया जाता है.
डीटैन करने के देसी तरीके । Home remedies for Detan
डीटैनके लिए ऐसे बनाएं पैक
इसके लिए आपको शहद, कॉफी, दही, बेसन और थोड़ी सी हल्दी की जरूरत पड़ेगी. बेसन , कॉफी , हल्दी और दही को एक कटौरी में लें. इन चीजों को मिक्स करें और स्किन पर अप्लाई करें. इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से हटा लें. इस तरह आपकी स्किन नेचुरली रिपेयर हो पाएगी. आपको हफ्ते में दो से तीन बार इस नुस्खे को आजमाना है और एक महीन में आप फर्क देख पाएंगे.
टैन हटाने के लिए कॉफी है फायदेमंद
आप सिर्फ कॉफी और शहद से स्क्रब करके भी टैन को रिमूव कर सकते हैं. दरअसल, कॉफी में डीप क्लीनिंग गुण होते हैं. ये स्किन को एक्सफोलिएट करके अंदर से क्लीन कर पाती है. कॉफी से स्क्रबिंग करने से डेड स्किन सेल्स भी रिमूव हो पाते हैं. साथ ही कॉफी में एंटीइंफ्लामेशन गुण होते हैं जो सन टैन को कम करने में कारगर होते हैं. दूसरी तरफ शहद से स्किन मॉइस्चराइज हो पाती है और इसमें सॉफ्टनेस बनी रहती है.
गर्मी में इन बातों का भी रखें ध्यान
गर्मी में स्किन को टैनिंग से बचाने के लिए हमेशा सनस्क्रीन की मदद लें. घर से बाहर निकलने से पहले तो इस प्रोडक्ट को अप्लाई करें. बल्कि घर में हैं तो भी इसे लगाना न भूलें.
स्किन की नमी को ध्यान में रखना है तो हाइड्रेशन पर फोकस रखना जरूरी है. हाइड्रेटिंग गुण वाले फल और सब्जियां जैसे खीरा और तरबूज का खूब सेवन करें.
घर से बाहर निकल रहे हैं तो स्किन को सूती कपड़े से ढक कर ही जाएं. ऐसे भी टैनिंग से काफी बचाव हो पाता है.



